Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
मच्छरों को भगाने के लिए जलाया था क्वॉइल, लगी आग, धुआं- धुआं हुआ घर

Delhi: मच्छरों को भगाने के लिए जलाया था क्वॉइल, लगी आग, धुआं- धुआं हुआ घर, दम घुटने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

देश की राजधानी दिल्ली में एक साथ 6 लोगों की मौत की खबर से सनसनी फैल गई है। आपको बता दें कि नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक घर में गुरुवार रात परिवार के 8 लोगों में से 6 की दम घुटने से मौत हो गई है। मौत की वजह मच्छर भगाने वाले मॉर्टिन को बताया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। कहा जा रहा है कि कॉइल के कारण तकिए में आग लग गई जिस वजह से दो लोगों की जलने से वहीं बाकी 4 की दम घुटने से मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं आपको बता दें कि आग में झुलसे 2 लोगों का इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती लड़की की उम्र 15 साल है और पुरुष की उम्र लगभग 45 वर्ष है। करीब 22 साल के 1 पुरुष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि मच्छर भागने वाली क्वाइल जलती हुई गद्दे पर गिरी। जिससे पूरे कमरे में आग लग गई और धुआं भर गया। इसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

Exit mobile version