News1India

BJP चेयरमैन सहित 6 शूटर गिरफ्तार, 25 लाख में हुआ था पूर्व विधायक की हत्या का सौदा, साजिश नाकाम

यूपी के अलीगढ़ से पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने बदमाशों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। बीजेपी खैर से चेयरमैन सहित छह शूटरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल जमीनी विवाद के चलते पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा को लिए बुलंदशहर के कुख्यात अपराधियों को सुपारी दी गई थी। 25 लाख रुपए में सौदा पक्का हुआ था। वह विधायक को मारने पहुंचे थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनकी साजिश नाकाम कर दी।

जानकारी के मुताबिक चेयरमैन और पूर्व विधायक के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन बाइक व कार बरामद की है। साथ ही एक लाख रुपए से अधिक की नकदी और हथियार भी बरामद किए गए है।

25 लाख में हुआ सौदा पक्का

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जानकारी देते हुए बताया है कि पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और भारतीय जनता पार्टी खैर के मौजूदा चेयरमैन संदीप अग्रवाल का सिंचाई विभाग की एक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।  दोनों लोग उस जमीन पर अपना कब्जा चाहते थे। जिसते चलते चेयरमैन ने पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा की हत्या की सुपारी बुलंदशहर के कुख्यात अपराधियों को 25 लाख की सुपारी दी थी। जैसे ही पूर्व विधायक को हत्या का संदेह होने लगा उसने एसएसपी कलानिधि नैथानी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद एसएसपी ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए पुलिस की कई टीमें गठन किया। हर समय पुलिस पेंनी निगाहें रहने लगी।  

हथियारों सहित 1 लाख की नकदी बरामद

आज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। बीजेपी से मौजूदा चेयरमैन सहित 6 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर ली। वहीं आरोपियों के कब्जे से एडवांस बतौर दी गई ₹100000 से अधिक की नगदी बरामद की है।  साथ ही एक कार और तीन बाइक भी बरामद किए हैं।  हत्या में प्रयोग होने वाले हथियारों भी पुलिस ने जब्त किया हैं।  आरोपियों के नाम विकास निवासी खेर अलीगढ़, राजकुमार जाट खुर्जा बुलंदशहर, संजय निवासी बुलंदशहर, राहुल शर्मा निवासी बुलंदशहर, करन सैनी निवासी बुलंदशहर, संजीव अग्रवाल निवासी खैर अलीगढ़ है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस बताया कि अपराधियों के होटल में बैठे हुए हथियारों के साथ फोटो भी सामने आए हैं।  साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगी हैं।

आपको बता दें प्रमोद शर्मा बसपा सरकार में खैर विधानसभा इलाके बसपा से विधायक रह चुके है। पिछले दिनों प्रमोद शर्मा राष्ट्रीय लोकदल की टिकट पर बरौली विधानसभा से चुनाव लड़े थे। लेकिन वह चुनाव हार गए थे। अभी तक पूर्व विधायक का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़े-Sultanpur: जेल प्रशासन पर लगा प्रश्नचिह्न, सलाखों में कैद हस्ट्रीशीटर का फोटो वायरल, मचा हड़कंप

Exit mobile version