Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
ये साल आपके लिए कैसे रहे Good Luck, खाएं इनमें से कोई भी एक चीज

New Year 2023 Goodluck: ये साल आपके लिए कैसे रहे Good Luck, खाएं इनमें से कोई भी एक चीज

अगर आपके लिए 2022 अच्छा नहीं रहा तो नए साल 2023 की शुरुआत कुछ ऐसी चीजों के साथ करें जो आपके जीवन में गुडलक लेकर आ सकती हैं। ऐसा कहा जाता हैं कि अगर न्यू ईयर की शाम कुछ खास चीजें खा कर साल की शुरुआत की जाए तो पूरे साल गुडलक साथ रहता है। आइए आपको ऐसी 7 चीजों के बारे मेंं बताते हैं।

केक

बर्थडे, शादी-विवाह या एनिवर्सरी पार्टी केक के बिना बिल्कुल अधूरी है। एक स्वादिष्ट केक न सिर्फ आपकी न्यू ईयर पार्टी की रौनक बढ़ाता है, बल्कि गुडलक भी लेकर आता है। यूनानी लोग तो न्यू ईयर की शाम को बादाम की टॉपिंग वालेकेक को सिक्के या किसी छोटे गहने के साथ बेक करते हैं। ऐसा कहते हैं कि जो भी इंसान इस केक का स्लाइस सिक्के से खाता है, उसे सालभर के लिए गुडलक मिल जाता है।

नूडल्स

कई जगहों पर नूडल्स की लंबाई को इंसान की लंबी उम्र के साथ जोड़कर देखा जाता है। यही कारण है कि चीन और जापान के लोग न्यू ईयर की शाम को नूडल्स खाना कभी नहीं भूलते हैं। वहीं एक परंपरा होने के नाते, व्यक्ति को ये नूडल्स बिना तोड़े ही निगलाना पड़ताल है। अगर किसी इंसान को नए साल के लिए गुडलक चाहिए तो उसे ये नूडल्स मुंह में रकने के बाद उसे बिना तोड़े ही खाना पड़ेगा।

दाल

अगर आपके नए साल के ईवनिंग डिनर के मेन्यू में दाल चावल नहीं है, तो इसके बारे में आपको फिर से सोचना पड़ सकता है। इटली में आधी रात को सॉसेज के साथ दाल खाने की परंपरा है। चूंकि दाल की शेप किसी सिक्के की तरह गोल होती है, इसलिए ऐसा माना जाता है कि न्यू ईयर पर इसे खाने से पूरे साल आर्थिक समृद्धी बनी रहती है। इसी तरह अमेरिका में न्यू ईयर की शाम लोभिया खाने की परंपरा है।

फल

नए साल के मौके पर फल जरूर खाना चाहिए। न्यू ईयर की शाम आप अंगूर खा सकते हैं। स्पेन और मेक्सिको में साल के 12 महीनों को शुभ बनाने के लिए मध्य रात्रि में 12 अंगूर खाने की परंपरा है। वहीं, ग्रीस में अनार के बीज को फर्टिलिटी, जीवन और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए आप चाहें तो न्यू ईयर की शाम को अनार के कुछ दाने भी खा सकते है। अगर आपको फल पसंद हैं तो आप फिलिपींस के लोगों की तरह भी न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं।

हरी सब्जियां

अगर आप चाहते हैं कि अपका नया साल आपके लिए एक गुडलक हो तो ऐसा कहा जाता है कि बंद गोभी, पालक, ब्रोकली या सरसों का साग दैसी हरी सब्जियां धन का प्रतिनिधित्व करती हैं। डेनमार्क के लोग दालचीनी और शुगर के साथ केल का सेवन करते हैं। अमेरिका में भी कई लोग न्यू ईयर की शाम को केल पकाकर खाते हैं। ऐसा कहते हैं कि न्यू ईयर पर आप जितनी ज्यादा हरी चीजें खाएंगे, नए साल में आपको उतना ही भाग्य का सााथ मिलेगा।

Exit mobile version