Site icon News1India

75th Amrit Mahotsav: 15 अगस्त को तिरंगे के रंग में रंगेगे चारभुजा नाथ, 56 भोग पर भी चढ़ेगा तिरंगे का रंग

देश में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। जिसके तहत भीलवाड़ा में श्री चारभुजा जी मंदिर में चारभुजा नाथ का श्रंगार, पोशाक, मंदिर की सजावट, मालाएं, गुब्बारे चुन्नियां एवं छप्पन भोग के व्यंजन सभी तिरंगे रंग में रंगे जाएंगे। 150 से ज्यादा तिरंगे व्यंजनों का भोग चढ़ाया जाएगा।

इस मौके पर मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि 290 वर्ष पुराने इस बड़े मंदिर में आजादी के 75 वर्ष की याद ताजा करने के लिए उसे यादगार बनाने के लिए इस बार चारभुजा नाथ के छप्पन भोग में तिरंगा थीम्स दी गई।

चारभुजा नाथ के मंदिर मेेें होने वाले आयोजन

वहीं 15 अगस्त को आयोजित चारभुजा नाथ के मंदिर में सुबह से ही कई आयोजन होंगे। प्रातः 5.15 बजे दुग्ध अभिषेक 8 बजे से 12.15 बजे तक भजन गंगा एवं छप्पन भोग दर्शन 11.30 बजे मंदिर शिखर पर ध्वजा का विशेष आयोजित होगा। 12.15 बजे बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

इस बार बाहर से बुलाए विशेष हलवाई द्वारा 14 अगस्त से ही इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी जाएगी। इस हेतु इस बार 15 अगस्त को आयोजित छप्पन भोग में ब्यावर के हलवाई बुलाकर विशेष भोग तैयार किया जाएगा जो भीलवाड़ा जिले में आकर्षण का केंद्र रहेगा।

सब कुछ तिरंगे में रंगेगा जैसे चारभुजा नाथ का श्रंगार तिरंगे कलर के फूलों से खाटू श्याम के दर्शन होंगे। तीन कलर में पोशाक, मंदिर की सजावट में तीन कलर में मालाएं, तीन कलर में गुब्बारे, तीन कलर में चुन्नीया एवं तीन कलर में विशेष व्यंजनों का निर्माण कराकर चारभुजा को अर्पण किया जाएगा। इस बार के 15 अगस्त के दिन आयोजित छप्पन भोग के विशेष दर्शनो की व्यवस्था रहेगी।

छप्पन भोग के विशेष आयोजन में डेढ़ सौ तरह के भोजन तैयार

इस बार छप्पन भोग के विशेष आयोजन में डेढ़ सौ तरह के भोजन तैयार किए गए। व्यंजन मिट्टी कि हान्डिया, 150 मिट्टी की थालियों जो विशेष कारीगरों से तैयार करा कर कर इस पर तिरंगे रंग में रंगा कर उसमें चारभुजा नाथ के व्यंजन रखे जाएंगे। इसी तरह प्रसाद वितरण भी प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग नहीं करते हुए गन्ने के वेस्ट से तैयार दोनों, प्लेटों में प्रसाद वितरण किया जाएगा।

छप्पन भोग के दौरान 15 अगस्त को प्रातः 9 से 12 बजे तक चारभुजा नाथ के भजनों की विशेष बयार रहेगी इसमें तीन भजन गायकों पुरुष महिलाओं द्वारा चारभुजा नाथ के भजनों का स्वर बिखेरा जाएगा।

ये भी पढ़े-75th Amrit Mahotsav: हरित भविष्य की ओर बढ़ रहा है इंडियन ऑयल, 2070 तक नेट-जीरो लक्ष्य

Exit mobile version