Site icon News1India

Lalitpur: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, घटनास्थल से 2 KM दूरी पर मिला तीसरे युवक का शव

यूपी। शनिवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में तीनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान एक युवक बाइक सहित ट्रक में बुरी तरह से फस गया। जिसके बाद ट्रक चालक दोनों को करीब दो किलोमीटर घसीटता हुआ ले गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक बरामद कर ट्रक चालक को पकड़ लिया है।

घटनास्थल से दो किमी. दूर मिला तीसरे युवक का शव

यह घटना शनिवार रात करीब 11 बजे गांव चीरा के निकट पचौनी तिराहे की है। जहां ललितपुर से झांसी की ओर जा रही एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय निवासी लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच दो युवकों के शव बरामद किए। जबकि तीसरे युवक का शव और बाइक घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर से पड़ी मिली। फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं भाग रहे ट्रक चालक को झांसी के बंधपुरा रास्ते पर पकड़ लिया गया। मरने वालों में मृतक अवधेश, बबलू और तीसरा पुरूसोत्तम है, जो कि मध्य प्रदेश के निवासी थे।

बेंजो बजाने का काम करते थे मृतक अवधेश

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतक अवधेश के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। अवधेश के भाई ने बताया कि वह बेंजो बजाने के लिए गया था। उसका एक पांच महीने का बेटा है। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय तीनों मृतक बाइक से ललितपुर से गांव आ रहे थे।

Exit mobile version