Site icon News1India

AAP Vs BJP: CBI छापे के खिलाफ AAP का हल्ला बोल, नेता आतिशी बोलीं- विकास कार्यों को रोकने की साजिश

नई दिल्ली: राजधानी में AAP ओर BJP के बिच सियासी घमासान का सिलसिला जारी है. इस बीच AAP की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा, BJP ने शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर CBI की 14 घंटे की छापेमारी में खाली हाथ रहने से बौखलाई BJP ने 18 लाख बच्चों का भविष्य बर्बाद करने के लिए शिक्षा विभाग में मनगढ़ंत आरोप लगाकर जांच शुरू कर दी है. BJP सरकारी स्कूलों में घोटाले की बात उनमें चल रहे विकास कार्यों को रुकवाने के लिए कर रही है.

आप नेता आतिशी मार्लेना ने कहा, हमारे विधायकों को करोड़ों रुपये के ऑफर दिए जाते हैं. उन्हें कहा जाता है कि AAP और CM अरविंद केजरीवाल जी को साथ छोड़कर सरकार गिरा दो. यह प्रयास अलग-अलग राज्यों में भी चल रहा है. आखिरकार सीबीआई की रेड, घोटाले का आरोप, विधायकों को तोड़ने की कवायद क्यों हो रही है? क्योंकि BJP से ये सहन नहीं किया जा सकता है कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की देश-दुनिया में तारीफ हो रही है.

हमारी देश-दुनिया में तारीफ हो रही है- आतिशी

विधायक आतिशी ने आगे कहा- मैं भारतीय जनता पार्टी से कहना चाहता हूं कि आप कितनी भी कोशिश कर लें, आप अरविंद केजरीवाल की सरकार के काम को नहीं रोक पाएंगे.वह कैसे सहन कर सकते हैं कि पिछले 4 साल से दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 12वीं के नतीजे निजी स्कूलों से भी बेहतर आ रहे हैं. केजरीवाल सरकार ने 700 नए स्कूलों की इमारत खड़ी कर दी. हम अपने स्कूल ऑफ स्पेशलाइज एक्सीलेंस के लिए 4800 सीटों के लिए आवेदन मांगते है तो 80 हजार बच्चे आवेदन करते हैं.

AAP सरकार के काम को नहीं रोक पाएंगे- आतिशी

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीबों के बच्चे आईआईटी-जेईई नीट परीक्षा पास करने के बाद देश के बड़े इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे हैं. वह कैसे सहन कर सकते हैं कि लाखों बच्चे निजी स्कूलों को छोड़कर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं. इसलिए BJP सोच रही है कि किसी भी तरीके से इनका प्लान रोका जाना चाहिए, नहीं तो हम जो काम कर रहे हैं उस पर सवाल उठने लगेंगे. दिल्ली सरकार अपने बजट का 25 फीसदी सरकारी स्कूलों को देती है.

सरकार 25 फीसदी सरकारी स्कूलों को देती है.

नेता आतिशी ने कहा कि BJP को कहना चाहती हूं कि आज पूरा देश देख रहा है कि जब गरीबों-मिडिल क्लास के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है। बिना एक पैसा खर्च की अच्छी शिक्षा मिल रही है। ऐसे में BJP की पूरी कवायद है कि किसी तरह से गरीबों-मिडिल क्लास के बच्चों के लिए सरकारी स्कूल बंद हो जाएं. किसी तरह से उन्हें मिलने वाली अच्छी शिक्षा खत्म हो जाए. यह पूरा देश देख रहा है। जब जब भी जिस राज्य में चुनाव लड़ने जाएंगे इसके नतीजे खुद भाजपा को दिखेंगे.

गरीब बच्चों के लिए क्या किया है- आतिशी

दिल्ली से सटे दो राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा हैं, जिन पर BJP की सरकार है. मैं BJP की दोनों सरकारों को खुली चुनौती देता हूं कि आप अपने राज्यों में केवल दस ऐसे स्कूल दिखाएं जो दिल्ली के सरकारी स्कूलों से मुकाबला कर सकें. दिल्ली के कोई दस सरकारी स्कूल चुनें, हम आपको वहां ले जाएंगे.. इसके बाद आप अपनी मर्जी से अपने दोनों राज्यों में 10 स्कूल चुन सकते हैं, हम उन्हें देखने आएंगे. फिर साफ हो जाएगा कि CM केजरीवाल ने पिछले 7 साल से दिल्ली के बच्चों के लिए क्या किया है?

ये भी पढ़ें – दिल्ली: दिल्ली विधानसभा सत्र को BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बताया केजरीवाल का प्रोपेगेंडा

Exit mobile version