Site icon News1India

Bihar: बीजेपी पर बरसे नीतीश कुमार, कहा- “मर जाना कबूल, बीजेपी के साथ जाना कबूल नहीं…”

बिहार बीजेपी के दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में एक ऐसा प्रस्ताव पारित हुआ जिसने राजनीति में खलबली मचा दी है। बता दें कि बीजेपी ने सीधे तौर कर कह दिया है कि कभी भी वो अब जेडीयू के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगाय दिया है लेकिन अब बीजेपी के इस बयान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बीजेपी पर पलटवार करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मरते दम तक अब बीजेपी के साथ नहीं जायेंगे। उन्होंने कहा कि मरना कबूल है, लेकिन बीजेपी के साथा जाना नहीं।

‘मर जाना कबूल है लेकिन बीजेपी के साथ जाना नहीं’

बता दें क् सीएम नीतीश कुमार महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प़टना के गांधी घाट पर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने बीजेपी पर जुबानी हमला किया। सीएम ने कहा, नई पीढ़ी को कभी भी महात्मा गांधी के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। सबको याद रखना है और अगर ये लोग हमारे बीच झगड़ा करवाना चाहेंगे तो अपना समझेंगे। सीएम ने कहा, मर जाना कबूल है, लेकिन बीजेपी के साथ जाना कबूल नहीं है। सब बोग्स बात है। इतना मेहनत और हिम्मत करके हमें अपने साथ लाया था। क्या-क्या नहीं किया गया था, लालू पर केस कर दिया गया था। अब हम फिर से गठबंधन खत्म करके अलग हुए हैं तो फिर से कुछ करने के चक्कर में है। कैसे सबकों इधर से उधर करें, यही सब चक्कर में है।

बताते चलें कि बिहार चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसको लेकर रणनीतियां भी बनने लगी हैं। इसी कड़ी में दरभंगा में प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति का बड़ा सम्मेलन हुआ। इसमें बिहार में होने वाले चुनाव और केंद्र के चुनाव सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इसी दौरान मीडिया से बातचीत के क्रम में सम्राट चौधरी ने कहा, हमारे गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी स्पष्ट तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार के साथ अब कोइ समझौता नहीं होगा।

Exit mobile version