Site icon News1India

Agra: IPL में सट्टे के नाम पर पुलिस ने पति को दी थर्ड डिग्री, तो पत्नी ने जहर खाकर की आत्महत्या

यूपी के आगरा से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने सट्टे के नाम पर एक युवक को उठा लिया। इसके बाद पुलिस ने देर रात युवक को थर्ड डिग्री दी। इस बीच युवक की पत्नी ने पुलिस की कार्रवाई से क्षुप्त होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह पूरा मामला जगनेर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

वहीं पीड़ित ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक ने बताया कि पुलिस ने आईपीएल में सट्टे के नाम पर उसको हिरासत में लेकर उसके साथ मारपीट की। उसको थर्ड डिग्री दी गई। इसके अलावा उससे 2 लाख रुपयों की मांग भी की गई। इस बीच युवक की पत्नी ने जहर खा लिया, जिसकी इलाज के दौरान हुई मौत हो गई। युवक ने पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का लगाया आरोप लगाया है। यह घटना चौकी सरेंधी की बताई जा रही है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। फिलहाल एसीपी महेश कुमार ने मामले की जाचं शुरू कर दी है।

Exit mobile version