Site icon News1India

Agra: चोरों का शातिराना अंदाज, मौके को भांपते हुए डॉक्टर के घर को बनाया निशाना, लाखों की ज्वैलरी और नगदी लेकर फरार

आए दिन चोरी के नए-नए मामले सामने आते हैं। वहीं पुलिस चोरों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। चोर इतनी शातिर तरीके से मौका का फायदा उठाते हैं कि किसी को कानों कान खबर नहीं होती। इस बार चोरों ने मौके को भांपते हुए ऐसे घर को निशाना बनाया, जिसमें रात के वक्त कोई नहीं रहता। ताजा मामला आगरा के थाना ताजगंज की एकता चौकी क्षेत्र में ताजनगरी फेस 2 स्थित गेट बंद कॉलोनी श्याम वाटिका का है।

जहां महिला डॉक्टर संगीता शर्मा पत्नी श्रीराम शर्मा के यहां चोरी हो गई। चोरों ने बीती रात 18 लाख की ज्वेलरी सहित हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर किचन की खिड़की काट कर अंदर घुसे थे। पीड़ित ने बताया कि वह और उनकी पत्नी रात को अपने हॉस्पिटल में रुकते है। सुबह कामवाली जब उनके घर काम करने के लिए गई तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के ताले टूटे हुए थे। सूचना पर एकता चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

Exit mobile version