Site icon News1India

Gujarat Election: ब्रांड मोदी को जिताने के लिए 25 हजार NRI आ रहें हैं गुजरात, कनाडा, ब्रिटेन, अफ्रीका से भी पहुंचे NRI

गुजरात में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही चुनावी गर्मी भी तेंजी से बढ़ गई है। न केवल राज्य के लोग बल्कि अनिवासी भारतीय विशेष रूप से गुजराती भी अपने पसंदीदा नेता और पार्टी को चुनने और वोट देने के लिए सम्मान रूप से उत्साहित हैं और उनमें से 25,000 लोग पूरे देश से गुजरात पहुंच रहे हैं। नवंबर से फरवरी तक कासीजन नान रेसिडेंसियल इंडियन का माना जाता है, ऐसे में हजारों अनिवासी भारतीय अपनों से मिलने के साथ चुनावी पर्यटन का भी लुत्फ उठा रहे हैं। करीब 25 हजार NRI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के प्रचार में उतरे हैं। अनिवासी गुजरातियों में प्रधानमंत्री मोदी काफी लोकप्रिय हैं और यही कारण है कि हर चुनाव में हजारों एनआरआइ गुजरात में उनके समर्थन में प्रचार के लिए आते हैं।

बता दें कि अमरीका से सबसे अधिक एनआरआइ गुजरात में मोदी और भाजपा के लिए प्रचार में उतरे है। भाजपा के अनिवासी भारतीय संगठन के बुलावे पर कनाडा, ब्रिटेन, आस्ट्रोलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीकी देशों से भी एनआरआइ यहां पहुंचे हैं। अमेरिका में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन सचिव डा. वासुदेव पटेल ने कहा कि हमारे पास मोदी की दूरदर्शिता है, जो जानते हैं कि एनआरआइकी शक्ति क्याहै। उन्होंने कहा की अनिवासी भारतीय भारत में मतदान नहीं कर सकते, लेकिन वे अपने देस के लिए कुछ करना चाहते हैं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में विकास आसमान छू रहा है, इसलिए हम अपने गांवों में लोगों को भाजपा को वोट देने के लिए कहने आए हैं। लोगों से मिलकर व आनलाइन माध्यम से भी लोगों से अपील करते हैं।

वहीं विदेश संपर्क विभाग के संयोजक दिगंत सोमपुरा बताते हैं कि जब भी भारत में खासकर गुजरात में चुनाव होते हैं तो दुनिया भर के लोगों की निगाहें उस पर टिकी होती हैं।राजस्थान मे वसुंधरा राजे की सरकार में सलाहकार रहते कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाने वाले चंद्रराज सिंघवी 78 साल की उम्र में भी मोदी, हिंदुत्व के समर्थन में राजस्थान से गुजरात के दौरे कर रहे है। चुनाव की घोषणा होते ही सिंघवी गुजरात आ गए और मोदी व भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे है। गौरतलब है कि राजस्थान के चाणक्य के नाम से चर्चित सिंघवी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व जनता दल यू के राष्ट्रीय महासचिव के साथ देश के कई प्रमुख नेताओं के सहयोगी रह चुके हैं।

Exit mobile version