Site icon News1India

Akanksha Dubey Suicide: 25 साल की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड, वाराणसी के एक होटल में लगाई फांसी

भोजपुरी की ट्रेंडिंग हीरोइन आकांक्षा दुबे ने कम समय में कामयाबी की बुलंदियों को छू लिया था। अब आकांक्षा दुबे को लेकर शॉकिंग न्यूग सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, 25 साल की एक्ट्रेस ने वाराणसी के एक होटल में सुसाइड कर लिया है। वहीं 21 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जन्मी आकांक्षा 3 साल की उम्र में मुंबई आ गई थी। उन्हें पॉपुलैरिटी टिक टॉक और इंस्टाग्राम से मिली। वहीं टिकटॉक पर उनके वीडियोज मिंटो मे वायरल हो जाते थे। इंस्टाग्राम पर भी उनके रील्स ट्रेंड करते थे। उन्हें इंस्टा पर एक मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। डांस और एक्टिंग में आकंक्षा को बचपन से दिलचस्पी थी, लेकिन उनेक पिता को य़े बिल्कुल पसंद नहीं था। आकंक्षा के पिता उन्हें आईपीएस ऑफिसर बनाना चाहते थे। हालांकि, एक्ट्रेस की उपलब्धि से उनके माता-पिता खुश हो गए और उन्हें सपोर्ट करने लगे।

आकांक्षा ने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 नाम की फिल्मों में काम किया था। आज 26 मार्च को ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम ‘आरा कभी हारा नहीं है’ फैन्स के लिए विश्वास करना मुस्किल हो रहा है कि जिस आकांक्षा को उन्होंने आज नए गाने में देखा है, वो अब इस दुनिया में नहीं है। एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. इस खबर के आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक पसर गया है। सभी को इससे बड़ा झटका लगा है।

Exit mobile version