Site icon News1India

तिरंगा नहीं लगाने वालों को अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविन्द्र पुरी ने दी ये चेतावनी

हरिद्वार। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने कहा जो लोग अपने घरों में तिरंगा नहीं लगाएंगे, उन्हें हिन्दुस्तान में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में रहना होगा तो वंदेमातरम कहना होगा।

आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने का आह्वान किया है। देशभर में हर घर तिरंगा मुहिम में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा भी ले रहे हैं। इसी कड़ी में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि पूरा देश तिरंगामय हो गया है। उन्होंने कहा यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही हो पाया है।

रविंद्र पुरी ने कहा 15 अगस्त के त्योहार को भी जन्माष्टमी और रक्षाबंधन की तरह सभी लोगों को मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग इस दिन अपने घर पर तिरंगा नहीं लगाएंगे, उन्हें इस देश में रहने का भी कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा अगर लोगों को हिंदुस्तान में रहना है तो वंदेमातरम जरूर कहना होगा।

Exit mobile version