Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी के चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी के चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश यादव को लगातार तीसरी बार चुना गया है। लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर स्टेडियम में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय महाधिवेशन के अंतिम दिन महासचिव रामगोपाल यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का ऐलान किया।

बता दें कि अखिलेश यादव के अलावा किसी अन्य के नाम का प्रस्ताव नहीं आया और उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, यूपी चुनाव परिणाम के करीब छह महीने बाद समाजवादी पार्टी का महाधिवेशन हो रहा है। इसमें नरेश उत्तम पटेल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।

तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अखिलेश यादव ने जमकर केंद्र और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी झूठ बोलकर सत्ता में आई। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला, किसानों के खिलाफ काला कानून लेकर आई। नोटबंदी से कितना काला धन आया, कोई हिसाब नहीं। प्रदेश में कोई निवेश नहीं हो रहा है। आज देश के लोकतंत्र और संविधान को खतरा है।

अखिलेश से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ही पार्टी के अध्‍यक्ष थे। सपा का यह राष्‍ट्रीय अधिवेशन वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की लगातार चुनावी शिकस्‍तों के बाद आयोजित हो रहा है।

Exit mobile version