Site icon News1India

अलीगढ़ में 11 माह की बच्ची के साथ 12 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आए दिन बच्चियों के साथ दुष्कर्म की खबरे सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अलीगढ़ से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां 11 माह की बच्ची के साथ 12 साल के बच्चे ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी बच्ची को खिलाने के बहाने ले गया था। वहीं पुलिस ने घायल अवस्था में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया । परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आपको बता दे, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला अलीगढ़ के रोरावर थाना इलाके का बताया जा रहा है।

पुलिस करेगी मामले की जांच

रोरावर थाना में 11 महीने की बच्ची के साथ 12 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया। इस केस की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने बताया है कि थाना रोरावर पर एक तहरीर प्राप्त हुई जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनकी 1 साल की बच्ची के साथ पड़ोस के रहने वाले 11 वर्ष के बच्चे ने गलत कार्य किया है। घटना की सूचना पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, और दी गई तहरीर पर अभियुक्त पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version