Site icon News1India

Aligarh: सिविल लाइन में धू-धू कर जली गली में खड़ी 3 मोटरसाइकिल, इलाके में मचा हड़कंप

अलीगढ़  के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गली में खड़ी तीन मोटरसाइकिल धूं धूं कर जल गयी। वहीं गली में एक साथ खड़ी 3 मोटरसाइकिल में लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस आग को बुझाकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। एक साथ तीन मोटरसाइकिल में आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात मोटरसाइकिल मालिकों द्वारा अपनी 3 मोटरसाइकिल गली में खड़ा किया गया था। क्षेत्रीय लोगों का कहना है की गली में अचानक आग की लपटें दिख रही थी। वहीं जब क्षेत्रीय लोगों ने घर से बाहर निकल कर देखा तो तीनों मोटरसाइकिल धू-धू कर जल रही थी। फिलहाल घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Exit mobile version