Site icon News1India

Aligarh News: धड़ल्ले से चलाई जा रही थी अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री, पुलिस ने किया भंड़ाफोड़

अलीगढ़: नगर निकाय चुनाव से पहले सासनी गेट पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जिसने तमंचा बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में अवैध तमंचा और उपकरण बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने खुलासा करते हुए बताया रवि पुत्र विनोद निवासी महेंद्र नगर को थाना सासनी गेट को गुड़गांव में पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थाना सासनी गेट पुलिस को अवगत कराया गया। जब पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो रवि द्वारा बताया गया कि पला साहिबाबाद के रहने वाले नरेंद्र शर्मा जो कि अपने घर पर वेल्डिंग का कार्य करता है, उसी ने उसको तमंचे दिए थे। नरेंद्र शर्मा जहां पर वेल्डिंग करता है वहां से 315 बोर की 30 नाल, 32 बोर की 14 नाल, तीन चालू हालत के तमंचे और अवैध शस्त्र फैक्ट्री से संबंधित 34 उपकरण बरामद हुए हैं। इस संबंध में थाना सासनी गेट पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। तथा नरेंद्र शर्मा से उसके साथियों की बारे में पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version