Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Aligarh: पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे की 2.31 करोड़ की संपत्ति जब्त

Aligarh: पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे की 2.31 करोड़ की संपत्ति जब्त, पुलिस ने ढोल नगाड़े के साथ लगाया जब्तीकरण का बोर्ड

यूपी के अलीगढ़ में माफियों की संपत्ति जब्तीकरण का अभियान जारी है। जिसके चलते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। हाल ही में अलीगढ़ में अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू के बेटे की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। आपको बता दें पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी कार्तिक चौधरी की ₹2.31 करोड़ की संपत्ति को सुखरावली में जब्त किया गया है।

वहीं पुलिस प्रशासन ने ढोल नगाड़े के साथ सुखरावली में प्रॉपर्टी पर ज़ब्तीकरण का बोर्ड लागाया है। दरअसल यहां डीएम के अनुमोदन पर पहुंची पुलिस प्रशासनिक टीम ने डुगडुगी पिटवाकर संपत्ति जब्तीकरण का बोर्ड लगाया।

ये कार्रवाई सिविल लाइंस में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में डीएम के अनुमोदन के बाद की गई है। कार्तिक व अन्य अभियुक्तों पर प्रशांत ग्रुप के बेटे पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज है।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले की कार्रवाई की है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार भू माफिया के रूप में चिह्नित तेजवीर सिंह गुड्डू आदि पर सिविल लाइंस में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है।

इसी मुकदमे के आधार पर पूर्व में गुड्डू के नाम की सुखरावली महुआ खेड़ा स्थित 5.77 करोड़ की संपत्ति व पत्नी शिखा चौधरी के नाम की 2.1 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है।

ये भी पढ़े-Hyderabad: फंदे से लटका मिला NT रामाराव की छोटी बेटी का शव, धारा 174 CrPC के तहत मामला दर्ज

Exit mobile version