Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Aligarh: RSS नेता को बदमाशों ने मारी गोली, बाइक भी लूट ले गए आरोपी,

Aligarh: RSS नेता को बदमाशों ने मारी गोली, बाइक भी लूट ले गए आरोपी, मेडिकल कॉलेज में BJP नेताओं का जमावड़ा

यूपी के अलीगढ़ में अज्ञात कार सवार बदमाशों ने RSS नेता की बाइक को रोककर उसे गोली मार दी। वहीं गोली मारने के बाद आरोपी बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए। संघ पदाधिकारी के दुकान से घर जाते वक्त अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। आनन-फानन में घायल को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस  घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में बीजेपी नेताओं की भीड़ जुट गई है। वहीं पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे तलाशने में जुटी हुई है। पुलिस इस घटना को लूट के साथ-साथ रंजीस से भी जोड़कर देख रही है। यह घटना मडराक थाना इलाके के मुकुंदपुर गांव की है।

राहगीरों ने दी मामले की जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार आरएसएस के दाऊजी नगर शाखा के कार्यवाहक नवनीत देर रात अपनी हाथरस अड्डे से दुकान बंद कर बाइक से मुकुंदपुर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह मुकंदपुर मोड़ के पास पहुंचे थे तभी पीछे से एक बोलेरो कार आई और नवनीत की बाइक को रोक लिया। कार में से उतरे व्यक्ति ने गोली चला दी। आरोप है कि इस दौरान कार सवार उनकी बाइक भी लूट ले गए हैं। घटना की जानकारी रास्ते से गुजर रहे राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। गोली बगल से लगते हुए रीड की हड्डी में फंस गई है।

लूट के साथ-साथ रंजीश का मामला

जैसे ही सूचना भाजपा नेताओं को मिली तो देर रात भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम के अलावा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत भी कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। घटना की सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी खुद मेडिकल कॉलेज पहुंचे। देर रात एसएससी घटनास्थल पर भी पहुंच गए थे। हालांकि पुलिस इसे लूट के साथ-साथ रंजीश से भी जोड़कर देख रही है। हालांकि देर रात तक घायल के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई भी लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तलाश रही है।

सीसीटीवी कैमरे तलाश रही पुलिस

इस बीच क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया देर रात एक व्यक्ति को गोली मार दी गई थी। आनन-फानन में उसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। डॉक्टर द्वारा हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे तलाशे जा रहे हैं। पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Exit mobile version