News1India

UP में आजादी दिवस पर खुले रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर- UP Government

भारत में आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है..15 अगस्त को देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूर्ण होंगे..जिसके चलते देशभर में जश्न का माहौल है..

ऐसे में यूपी सरकार ने भी एक फैसला लिया है..आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सभी स्कूलों और सभी संस्थानों में सफाई कार्यक्रम का आयोजन होगा..साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी में किसी भी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी,गैर- सरकारी या सरकारी संस्थानों की छुट्टी नहीं होगी..

बीते दिनों सीएम योगी के सरकारी आवास पर अमृत महोत्सव तहत राज्य स्तरीय समिति की बैठक की गई है..इस दौरान संस्कृति विभाग सामुदायिक रेड़ियो जयघोष की थीम सांग और हर घर तिरंगा कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया..

जानकारी के मुताबित 11 से 17 अगस्त तक आजादी सप्ताह मनाया जाएगा..जिसके तहत घरों, सरकारी और गैर-सरकारी सभी संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाएगा..

इस खुशी के मौके पर केंद्र सरकार ने आज से 75 दिनों तक कोरोना के टिके की बूस्टर डोज फ्री कर दिए है..

Exit mobile version