Site icon News1India

इंशाअल्लाह हम होंगे कामयाब, उमेश पाल को मरना ही होगा…, हमारा नाम गूंजना चाहिए, डॉन की भूमिका निभाने का शाइस्ता परवीन को जिम्मा

Umesh Pal Shootout Case: राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल व दो सरकारी गनर शूटआउट मामले में पुलिस को मजबूत साक्ष्य मिलें हैं। अतीक गिरोह के पांच आरोपियों को बीते दिनों पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बाताया कि उमेश पाल हत्याकांड की हर साजिश में अतीक की पत्नी शाइस्ता शामिल थी। वह वीडियों कॉल पर होने वाली मीटिंग्स में भी हिस्सा लेती थी। वहीं हत्याकांड से ठीक पहले उन्होंने शूटर्स को खास मेसेज दिया था।

बता दें कि अपने इस मैसेज में शाइस्ता ने शूटरों से कहा था, इंशाअल्लाह, उमेश को मारकर हमें कामयाब होना है। यह हक की लड़ाआ है, जिसे जीतना ही होगा। जो जीतेगा, वहीं जी सकेगा। अतीक के नौकर कैश अहमद और राकेश लाला ने और भी कई खुलासे किए हैं। उसने बताया कि जेल में बंद अतीक और अशरफ ग्रुप वीडियो कॉल पर जुड़ते थे। सभी उमेश पाल की रेकी से लेकर उसे गोली मारने और भागने के तरीके पर भी अपनी बात रखते थे। नौकरों ने बताया कि इन बैठकों में शाइस्त भी हिस्सा लेती थी।

वहीं बताया जा रहा है कि उमेश पाल को मारकर अपनी इज्जत वापस लानी है। हमारा नाम गूंजना चाहिए उसे मारकर कामयाब होना है और इंशाअल्लाह ऐसा होगा। बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता भी नामजद आरोपी हैं। हाल ही में अतीक के शूटरों के साथ उनका एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। इसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Exit mobile version