Site icon News1India

Bulandshahr: पेड़ में लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने लगाया गांव के तीन लोगो पर आरोप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर से देर रात एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पैसों के लेनदेन के विवाद में एक युवक की हत्या कर शव को पेड़ में लटका दिया गया है। बता दें कि मर्डर कर शव को पेड़ पर लटकाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी हैं। शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जानें पूरा मामला

वहीं मृतक युवक की पत्नी ने लेनदेन के चलते हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों का घटना से पहले मृतक के साथ विवाद हुआ था। मृतक की पत्नी की तरफ से मामले में तहरीर दी गई है।

इस मामले को लेकर एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी पत्नी का आरोप है कि आरोपियों से घटना के कुछ घण्टे पहले युवक का विवाद हुआ था। मृतक की पत्नी ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। बुलंदशहर के थाना नरसेना के गांव नरसेना का मामला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version