Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
उत्तर प्रदेश में आसमान में देखा गया अद्भुत नजारा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उत्तर प्रदेश में आसमान में देखा गया अद्भुत नजारा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में देर रात को आसमान में रंगीन रोशनी एक कतार में देखा गया। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो भी वायरल हुए है। इसके अलावा कन्नौज, इटावा और भी कई अन्य इलाकों से भी इसी तरह की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। इन्हें देखकर हर कोई हैरान है कि यह वास्तव में है क्या? इस विषय पर सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों शोरों पर हो रही है।

दरसल ये वीडियो SpaceX Starlink Satellite Train की बताई जा रही हैं। उपग्रहों की श्रृंखला को देखकर लोग हैरान हैं। देर रात को आसमान में रंगीन रोशनी देखी गई है। किसी शख्स ने रंगीन रोशनी का वीडियो मोबाइल पर कैद किया है और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे किसी फाइटर प्लेन के निकलने के बाद यह रंगीन रोशनी आसमान में नजर आई है। जिसे गांव के लोगों ने मोबाइल कैमरे में कैद किया है। औरैया में भी रहस्यमई लाइट चर्चा का विषय बनी हुई है। ट्रेन की आकार की लाइट हवा में उड़ती देख ग्रामीण परेशान हो गए है।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के चपोली सहित आसपास के कई गांव वालों ने रहस्यमई लाइटें देखी. वहीं, जिसने भी इस रोशनी को देखा, उसका कहना था कि इस तरह की आसमान में आकृति को उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। हालांकि, कुछ लोग इसे तारामंडल बता रहे हैं, लेकिन हकीकत में ये रोशनी किसकी थी और कहां से आई, इसके बारे में अभी सटीक जानकारी का पता नहीं चल सका है।

Exit mobile version