Site icon News1India

America: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा टेक्सास का शॉपिंग मॉल, 8 की मौत, 7 घायल

अमेरिका (America) का टेक्सास एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। टेक्सास के एक शॉपिंग मॉल (Shopping Mall) में जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई हैं। जबकि 7 लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल है। हालांकि इस दौरान पुलिस की गोली लगने से शूटर भी ढेर हो गया।

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि टेक्सास के एलन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में संदिग्ध हमलावर ने जमकर गोलीबारी की। जो पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही घटना की कुछ तस्वीरें और वीडियो आप खून से लथपथ लोगों को जमीन पर गिरे देख सकते हैं। एक वीडियो में मारा गया हमलावर और उसकी बंदूक भी दिखाई दे रहा है।

कॉलिन काउंटी के प्रमुख अधिकारी के कार्यालय ने गोलीबारी की पुष्टि करते हुए कई लोगों के घायल होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि मॉल में अब भी कुछ पीड़ित फंसे हुए हैं, जिनकी स्थिति की जनाकारी नहीं हैं। वहीं एलन पुलिस विभाग ने ट्वीट के जरिए लोगों से घटना  क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दी है।

इस बीच एक दुकानदार जिल वूली ने एक स्थानीय समाचार स्टेशन को जानकारी देते बताया कि जब गोलियां चलीं उस वक्त वह अपनी 79 वर्षीय मां के साथ अंदर ही थीं। “मुझे तुरंत पता चल गया कि यह बंदूक की गोली की आवाज थी और हम फर्श पर लेट गए।”

Exit mobile version