Site icon News1India

Amethi: इंजीनियरिंग के छात्र से कॉलेज में अश्लील रैगिंग, पीड़ित ने रोते हुए SP से कही ये बड़ी बात…

अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित संजय गांधी पॉलिटेक्निक कॉलेज में फर्स्ट ईयर के छात्र के साथ अश्लील रैगिंग की गई। यह मामला 3 सप्ताह पहले का है। पीड़ित छात्र ने 17 अक्टूबर को इस घटना की शिकायत कमरौली पुलिस से की। परंतु केस दर्ज नहीं किया। जिसके चलते पीड़ित छात्र डिप्रेशन में चला गया। फिर पीड़ित गुरुवार को अपने पिता के साथ अमेठी एसपी के पास न्याय मांगने गया। इस दौरान छात्र ने बताया कि रैगिंग की इस घटना को वह भूला नहीं पा रहा है।

कमरे में बंद करके की अश्लील हरकत

दरअसल जनपद सुल्तानपुर जिले के विवेक नगर के रहने वाला आदर्श जगदीशपुर में संजय गांधी पॉलिटेक्निक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। इसी बीच पीड़ित छात्र ने विद्यालय के सीनियर छात्रों ने रैगिंग करने का आरोप लगाया है। छात्र ने बताया कि सीनियर छात्रों ने कमरा बंद करके उसके साथ अश्लील हरकत की। इसके आलावा रैगिंग की बात किसी को ना बताने को कहा और इसको लेकर धमकी दी। छात्र के दिमाग पर रैगिंग का इतना प्रभाव की उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और खाना पीना छोड़ दिया।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई नहीं की तो मैं…

फिर काफी पूछताछ करने पर छात्र ने परिजनों को पूरी बात बताई। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित छात्र के पिता संजय गांधी पॉलिटेक्निक पहुंचकर कॉलेज प्रशासन से पूरी बात बताई। जिसके बाद छात्र ने थाना प्रभारी को 22 अक्टूबर को घटना की लिखित तहरीर दी। पीड़ित छात्र ने एसपी को रोते हुए कहा कि वह एक पल के लिए भी इस घटना को भूला नहीं पा रहा है। अगर आरोपी छात्रों के साथ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कॉलेज छोड़ देगा और तो वहीं वह आत्महत्या भी कर सकता है।

‘केस न दर्ज करने वालों पर भी होगी कार्रवाई’

वहीं एसपी ने पीड़ित को सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गुरुवार को उन्हें मामला की जानकारी मिली है। मामले की जानकारी मिलते ही कमरौली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। साथ थानाप्रभारी को आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा कि पीड़ित के शिकायत करने पर भी केस नहीं दर्ज नहीं किया गया, इसपर भी जांच होगी और जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

कॉलेज प्रशासन ने की ये कार्रवाई

दूसरी तरफ संजय गांधी पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य रामरतन ने जानकारी दी है कि पीड़ित छात्र की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी रैगिंग कमेटी द्वारा मामले की जांच कराई गई है। इसके अलावा आरोपी छात्रों को नोटिस जारी कर उनके अभिभावकों को बुलाया गया है। वहीं आरोपी छात्र में आशुतोष तिवारी, शिवा रंजन द्विवेदी, नवीन विश्वकर्मा और अभिषेक कुमार शामिल है। जिनके विरुद्ध कॉलेज से निलंबन पत्र जारी किया गया है। साथ ही सैत्रिक अंकों और एससीए के अंकों में भी कटौती की गई है।

ये भी पढ़े-Kushinagar: शौच के लिए गई नाबालिग का अपहरण कर किया गैंगरेप, एक सप्ताह तक बनाकर रखा बंधक

Exit mobile version