Site icon News1India

Punjab: पंजाब पुलिस का Arrest Operation जारी, सरेंडर के लिए अमृतपाल की तैयारी, रखी ये तीन शर्तें

खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस लगातार मशक्कत कर रही है। आपको बता दें कि पंजाब पुलिस का ऑपरेशन लगातार जारी है। इस बीच अमृतपाल सिंह ने पुलिस के सामने तीन शर्ते रखी हैं। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी को आत्मसमर्पण दिखाया जाए। उसे पंजाब की जेल में रखा जाएगा। जेल में या पुलिस कस्टडी में उसकी पिटाई न की जाए। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस और अमृतपाल के बीच में कुछ धार्मिक नेता बिचौलिये का काम कर रहे हैं।

अमृतपाल के खिलाफ 18 मार्च से ऑपरेसन है जारी

पंजाब पुलिस लगातार अमृतपाल को पकड़ने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है। बता दें कि पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह के खिलाफ 18 मार्च को ऑपरेसन शुरू किया था। तब वह भागने में सफल रहा, इसके बाद अमृतपाल सिंह के हरियाणा के कुरुक्षेत्र में होने की खबर मिली है। इसके बाद यूपी और दिल्ली भी आया। अब एक बार फिर से अमृतपाल सिंह के पंजाब में होंने की खबर हैं।

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड नंबर की गाड़ी से अमृतपाल अपने सहयोगी के साथ मंगलवार शाम को पंजाब के फगवाड़ा पहुंचा था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस अमृतपाल के आसपास है पर उसे पकड़ नहीं पा रही है। अमृतपाल के फरार हो जाने के बाद से पंजाब पुलिस हाई-अलर्ट पर है। अब देखना होगा कि क्या भगोड़ा अमृतपाल खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर देगा या फिर एक बार पंजाब पुलिस को चकमा देनें में सफल होगा।

Exit mobile version