Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

पंजाब पुलिस के सामने अमृतपाल सिंह के चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर, अब तक 112 की गिरफ्तारी

Juhi Tomer by Juhi Tomer
March 20, 2023
in एडिटर चॉइस, पंजाब, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया है। लेकिन धीरे-धीरे उसके हर एक साथी को गिरफ्तार करती जा रही है। वहीं अबखबर है कि सोमवार को खालिस्तान के समर्थक अमृतपाल सिंह के ड्राइवर और उसके चाचा ने खुद को पंजाब पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ड्राइवर हरप्रीत और चाचा हरजीत सिंह ने मेहतपुर में पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। अमृतपाल के हरजीत सिंह सलाहाकार थे। शनिवार को अमृतपाल के ट्रेवल कोड पर हरजीत मर्सिडीज कार चला रहा था, वह भी फरार चल रहा था। हरजीत का कहना है कि जब पंजाब पुलिस ने उनका पीछा किया तो वह और अमृतपाल अलग हो गए थे। अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए प्रयास जारी है।

वहीं सुरक्षा कर्मियों ने राज्य के कई हिस्सों में फ्लैग मार्च किया और प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट व एसएमएस सेवा पर लगी रोक सोमवार दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को गिरफ्तार अमृतपाल के कथित सलाहकार और वित्त प्रदान करने वाले दलजीत सिंह कलसी और तीन अन्य को पंजाब से विशेष विमान के जरिये रविवार को असम ले जाया गया, जहां उन्हें डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारगार में रखा जाएगा। पंजाब पुलिस ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि भगोड़े अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं राज्य में शांति और कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों को रोकने के लिए गिरफ्तारियां की जा रही हैं। अब तक उसके 112 समर्थक और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

RELATED POSTS

Punjab News

पंजाब में अखबार देरी विवाद, पुलिस ने बताया इंटेलिजेंस अलर्ट, विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला!

November 3, 2025
Punjab News

पंजाब में खेलों की क्रांति! 3100 स्टेडियमों का शिलान्यास, हर गांव में खिलाड़ियों को मिलेगा मैदान और मौका

October 9, 2025

अमतृराल की गाड़ी हुई बरामद, मिले हथियार

बता दें कि जलंधर में महतपुर के सलीना गांव से अमृतपाल की PB 10 FW6797 नंबर वाली एक लावारिस ईसूजूकर बरामद की गई। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह इसी गाड़ी से भागा था। इस गाड़ी से एक 315 बोर राइफल समेत 57 जिंदा कारतूस, एक तलवार और एक वॉ़की-टॉकी सेट बरामद किया गया है। यह गाड़ी अनोखरवाल के मनप्रीत सिंह की है। उसे भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक , सोशल मीडिया कंपनीयों को भी निगरनी रखने के लिए कहा गया है। पंजाब पुलिस ने राज्य के लोगों से अपील की है कि वे झूठी खबरों और अफवाहो पर ध्यान न दें।

अमृतपाल के घर से AKF मार्क वाली जैकेट्स बरामद

अमृतपाल आनंदपुर खालसा फोर्स नाम से अपना फोर्स बना रहा था। पुलिस ने अमृतपाल के घर से AKF मार्क वाली जैकेट्स बरामद की हैं। उसके जल्लूपुर खेड़ा गांव स्थित घर के गेट और दीवार पर भी AKF लिखवाया गया था। उसके घर और साथियों से बरामद हथियार पर भी AKF लिखा मिला है। यानी इस बात के पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं कि अमृतपाल सिंह आनंदपुर खालसा नाम से प्राइवेट आर्मी बना रहा था। आखिर अमृतपाल सिंह वारिस पंजाब दे के अलावा AKF मान का संगठन क्यों खड़ा करना चाहता था? पुलिस इस मामले में गिरफ्तार किए गए उसके साथियों से भी पुछताछ कर रही है।

NSA की कार्रवाई कर सकती है पुलिस

वहीं, इस मामले में केंद्र सरकार और जांच एजेंसियां भी अलर्ट मोड़ पर हैं। केंद्र द्वारा अमृतपाल के मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि अमृतपाल पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत केस दर्ज किया जा सकता है। इससे पहले पुलिस ने राज्यव्यापी ऑपरेशन के बीच अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है. अमृतपाल फरार चल रहा है, उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही हैं. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया है।

Tags: Amritpal SinghAmritpal Singh NewsdriverKhalistanPunjab Hindi NewsPunjab NewssurrenderuncleWaris Punjab De
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Punjab News

पंजाब में अखबार देरी विवाद, पुलिस ने बताया इंटेलिजेंस अलर्ट, विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला!

by Gulshan
November 3, 2025

Punjab News : पंजाब में रविवार को कई जिलों में अखबारों की डिलीवरी देरी से पहुंचने पर आम आदमी पार्टी...

Punjab News

पंजाब में खेलों की क्रांति! 3100 स्टेडियमों का शिलान्यास, हर गांव में खिलाड़ियों को मिलेगा मैदान और मौका

by Gulshan
October 9, 2025

Punjab News : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा से...

Punjab News

पंजाब में अब होगा ₹10 लाख तक फ्री इलाज! जानिए कैसे मिलेगा आपका सेहत कार्ड…

by Gulshan
July 8, 2025

Punjab News : पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की...

Punjab News

पंजाब में नशे के खिलाफ महायुद्ध, 16,000 गिरफ्तार, ₹11,000 करोड़ की वसूली

by Gulshan
June 9, 2025

Punjab News : पंजाब को नशे के जाल से बाहर निकालने के लिए राज्य सरकार ने अपने अभियान को और...

Punjab News

ग्रेनेड हमले के बाद पीलीभीत में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर, 3 कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने किया ढेर

by Gulshan
December 23, 2024

Punjab News : पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड बम हमले के बाद उत्तर प्रदेश और...

Next Post

एयर इंडिया में इन पदों पर निकली है भर्ती,इतनी उम्र के लोग कर सकते हैं अप्लाई

‘बाय मैं जा रही हूं, बस मेरी बेटी का ख्याल रखना’, महिला टीचर ने रिकॉर्ड किया सुसाइड का लाइव वीडियो

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version