Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
दूर-दूर तक फैला अमृतपाल का नेटवर्क, 158 विदेशी खातों से की गई फंडिंग,

दूर-दूर तक फैला अमृतपाल का नेटवर्क, 158 विदेशी खातों से की गई फंडिंग, 28 खातों से हुई 5 करोड़ से ज्यादा की ट्रांजैक्शन

वारिस पंजाब दे के चीफ और खालीस्तान की मांग करने वाला अमृतलाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस और अमृतपाल के बीच चल रहे इस लुका छिपी के गेम का आज छठा दिन है। हाल ही में भगौड़े अमृतपाल की नई तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वह अपनी बाइक को एक ठेले रखकर ले जाता दिखाई दे रहा है।

वहीं अमृतपाल के खिलाफ एक और बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल पुलिस और खुफिया एजेंसीयों की जांच के दौरान सामने आया है कि अमृतपाल को 158 विदेशी खातों से फंडिंग की जा रही थी। 28 खातों से अमृतपाल को 5 करोड़ से भी ज्यादा की फंडिंग हुई है। इन सभी खातों का संबंध पंजाब के मालवा, मांझा, गुरदासपुर जालंधर, अमृतसर, तरनतारन, बटाला, नवांशहर, कपूरथला और फगवाड़ा से मिला है। 

वहीं पंजाब के गुरूघरों के साथ-साथ अन्य राज्य में भी अमृतपाल के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा देश में जितना भी खाता खोले गए है उन सभी खातों के दस्तावेजों की जांच होगी कि खाता कब खोला गया,  पहला ट्रांजैक्शन कब हुआ और विदेशों से रकम कब आई। किन- किन देशों से फंडिंग की गई। भेजी गई रकम आगे कहां ट्रांसफर की गई। किस के नाम खाते खोले गए, क्या अमृतपाल ही खातों को ऑपरेट करता था या संस्था का कोई सदस्य। वहीं वारिस पंजाब दे और AKF के सदस्यों की संपत्तियों की भी जांच की जाएगी।

Exit mobile version