Site icon News1India

पति को बेहोश कर करंट से मारने की कोशिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, जानें पूरा मामला

लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र के गदाई खेड़ा गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां सरोज राजपूत नामक व्यक्ति  ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर साजिश रचकर उसकी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

तार से हाथों पर लगाया करंट

वहीं इंस्पेक्टर विजय यादव के ने बताया कि सरोज की पत्नी कीर्ति राजपूत का दो साल से चचेरे भाई दिलीप राजपूत के साथ प्रेम संबंध है। 21 जनवरी को जब वह काम करके घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। जिससे वह गहरी नींद में सो गया। इसके बाद कीर्ति ने तार से हाथों पर करंट लगा दिया।

इससे पहले फांसी लगाकर मारने की थी नाकाम कोशिश

किसी तरह युवक ने घर से निकल कर जान बचाई और परिजनों को मामले की सूचना दी। हालाकि करंट लगने से युवक की दोनों हाथों की उंगुलियां झुलस गई। वहीं दो माह पहले भी कीर्ति ने गले में फांसी का फंदा डालकर उसे मारने की कोशिश की थी। इंस्पेक्टर विजय यादव ने बताया कि युवक की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

मामूली कहासुनी में पत्नी ने दांत से काटी पति की जीभ

लखनऊ में ठाकुरगंज के राधाग्राम इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मामूली से कहासुनी के चलते पत्नी ने अपने पति की जुबान दांत से काट ली। युवक की जुबान कटकर गिर गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

वहीं इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने बताया कि आरोपी महिला राधाग्राम कालोनी की रहने वाली सलमा है। तीन साल पहले ही उसका विवाह तकिया में रहने वाले मुन्ना से हुआ था। पिछले एक साल से दोनों के बीच में लड़ाई-झगड़ा चल रहा था और अलग-अलग मुन्ना दिहाड़ी-मजदूरी करता है। एक साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा है और वह अलग-अलग रह रहे हैं। जबकि उसके दो बच्चे मुन्ना के घर पर रहते हैं।

शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े

सलमा और मुन्ना दोनों गुरुवार को बच्चों से मिलने गए थे। इस बीच दोनों के बीच विवाद हो जाता है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच में मारपीट शुरू हो गई। इन सब के बीच सलमा ने दांत से मुन्ना की जुबान काट दी। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच और उन्होंने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। घायल मुन्ना को आनन फानन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने सलमा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version