Site icon News1India

लंपी वायरस को लेकर VHP में आक्रोश, प्रदर्शन करते हुए कचहरी में लंपी ग्रस्त गायों को लाकर बांधा

जोधपुर। प्रदेश भर में लंपी ग्रस्त गायों को समुचित उपचार नहीं मिलने और जिला प्रशासन द्वारा गायों की सारसंभाल नहीं किए जाने को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। धरना देने से पहले विहिप के कार्यकर्ता लंपी ग्रस्त गायों को लेकर पहुंचे और कलेक्ट्रेट परिसर में बाहर लगी जालियों से गायों को बांध दिया। माहौल खराब होते देख पुलिस ने गायों को हटवाया। इस बीच विहिप और पुलिस के बीच काफी तकरार हुई। बाद में विहिप कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। एक अन्य मांग विहिप के कार्यकर्ता गौसेवक पर गत दिनों अवैध शराब ठेके के लोगों ने हमला किया था। गोसेवक लंपी ग्रस्त गायों की सेवाचाकरी कर रहे थे, तब उन पर हमला किया गया था। इन मांगों में अब तक उचित कार्रवाई नहीं किए जाने पर धरना प्रदर्शन किया गया।

सुबह साढे नौ बजे के आस पास विश्वहिन्दू परिषद के कार्यकर्ता लंपी ग्रस्त गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। यहां पर गायों को कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर लेकर आए वाहन पार्किंग स्थल पर बांधने लगे। इस बीच पुलिस वहां पहुंची और कार्यकर्ताओं से समझाइश कर गायों को वहां से हटाने को कहा। तब पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई। पुलिस द्वारा एक कार्यकर्ता का डंडा फटकार कर हटाया गया।

विहिप का कहना हैं कि गत दिनों विहिप कार्यकर्ता एवं गौसेवक पर शराब ठेके के कुछ लोगों ने हमला किया था। वे लंपी ग्रस्त गायों की सेवा कर रहे थे। टार्च से गायों को देख रहे थे तब अवैध शराब ठेका कार्मिकों द्वारा इसमें हमला किया गया। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से लंपी ग्रस्त गायों की समुचित देखभाल और उपचार नहीं किए जाने को लेकर भी विहिप का प्रदर्शन व धरना जारी है।

Exit mobile version