Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
अधीर रंजन के ‘राष्ट्रपत्नी’ वाले बयान से नाराज BJP ने कहा माफी मांगे सोनिया गांधी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए कांग्रेस नेता ने किया अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल, कहा- जुबान फिसल गई

राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग का मामला अभी थमा नहीं था कि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अशोभनीय टिप्पणी कर दी। जिसके विरोध में बीजेपी ने प्रदेशभर में प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। दरअसल नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी सम्बोधित किया जो राष्ट्र एवं संवैधानिक पद का अपमान है।

आपको बता दें बीजेपी दोपहर 1 बजे गांधी प्रतिमा से राजभवन तक मार्च करेगी और अधीर रंजन की बर्खास्तगी के खिलाफ ज्ञापन देगी। साथ ही सोनिया गांधी से माफी मांगने को भी कहा।

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर आसीन आदिवासी अस्मिता की प्रतीक द्रौपदी मुर्मू का अपमान करना कांग्रेसियों के संस्कारों का आईना है। साथ ही जनजातीय समाज के प्रति घृणा का प्रदर्शन भी है।

उन्होंने बाताया कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बेहूदी हरकत की है। इस अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ बीजेपी व्यापी आंदोलन करेगी।

सांसद विष्णुदत्त शर्मा कहते है कि ऐसे निकृष्ट मानसिकता वाले व्यक्ति पर कठोर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिये। वहीं सभी जानते है कि देश की आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने से कांग्रेस दुःखी है। क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा इस वर्ग का अपमान और तिरस्कार किया है।

शर्मा ने जुबानी वार करते हुए कहा कि जिस दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं एक महिला हो उस दल के सदन के नेता द्वारा महिला राष्ट्रपति के लिए बेहूदा टिप्पणी किया जाना  बेहद शर्मनाक है।

कांग्रेस को चाहिए कि वह अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हें पार्टी से बाहर करें। बीजेपी अधीर रंजन चौधरी के इस कृत्य पर घोर आपत्ति दर्ज करती है। साथ ही अधीर रंजन के खिलाफ प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। 

ये भी पढ़े-धर्मपरिवर्तन से नाराज शख्स ने VHP और RSS के दफ्तर को बम से उड़ाने की दी धमकी,हुआ गिरफ्तार

Exit mobile version