Site icon News1India

Anil Dujana Update : कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था आरोपी, मंडावली में इस व्यापारी को मारने की फ़िराक में था गैंगस्टर

अनिल दुजाना जिसके नाम से पश्चिमी उत्तर प्रदेश काँप उठता। आरोपी 75,000 रुपए का इनाम था। एक तरह से कहे तो ये जुर्म की दुनिया का शहंशा था। अनिल दुजाना अपने ही गांव के उस डाकू से प्रभावित था, जिसने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जान से मारने की धमकी दी थी। आज यानी गुरुवार को वो मुठभेड़ में मारा गया। मेरठ जिले में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ हुई। एनसीआर का बड़ा बदमाश अनिल दुजाना को पुलिस ने ढेर कर दिया।

62 से अधिक केस दर्ज

अनिल दुजाना पर 62 से अधिक केस दर्ज थे। अनिल दुजाना की STF की मेरठ यूनिट के साथ मुठभेड़ हुई। वो एके-47 से गैंगस्टर सुंदर भाटी पर फायरिंग कर रहा था। आरोपी पर 18 मर्डर समेत 62 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। आरोपी का पेशा हत्या, फिरौती, डकैती, जमीन कब्जा करना था। हाल में ही जेल से बाहर आया और आज उसका एनकाउंटर हो गया है। खबरों की मानें तो वो मंडावली के एक व्यापारी की हत्या की फिराक में था।

ऐसे हुआ एनकाउंटर

मिली जानकारी के अनुसार कुख्यात अनिल दुजाना के मेरठ में भोला झाल पर सक्रिय होने की पुख्ता जानकारी होने के बाद एसटीएफ ने उसे चारों ओर से घेर लिया जिसके बाद इस माफिया के एनकाउंटर की जानकारी सामने आ रही है।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

 

 

Exit mobile version