Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
फायरिंग का ऐलान..फिर 19 साल के युवक ने कर दी अंधाधुंध गोलीबारी..

Live Firing In America: फायरिंग का ऐलान..फिर 19 साल के युवक ने कर दी अंधाधुंध गोलीबारी, Facebook पर दुनिया को दिखाया ये दृश्य

अमेरिका से पिछले कुछ महिनों से लगातार गोलीबारी की खबरें सामने आ रही है। एक बार फिर अमेरिका से अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई है। बदमाश के हौसलें तो देखिए गोलीबारी करने वाले युवक ने फेसबुक लाइव कर यह दृश्य दुनिया को भी दिखाया। युवक ने लाइव दृश्य से कहीं ना कहीं पूरी दुनिया में खौफ पैदा करने की कोशिश की है। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी।

फेसबुक लाइव कर फायरिंग का ऐलान

सूत्रों के मुताबिक अमेरिका के टेनेसी प्रांत के मेम्फिस शहर में 19 साल के एक युवक ने फेसबुक लाइव कर फायरिंग का ऐलान किया है। इसके बाद उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग में युवक को एक स्टोर में घुसते हुए लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाते हुए देखा गया।

इस हमले में दो लोगों के मारे जाने और कई लोगों के जख्मी होने की जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक हमलावर ने शहर के कुछ अन्य स्थानों पर भी गोलीबारी की है। वहीं गोलीबारी के दौरान संदिग्ध हमलावर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने 19 साल का अश्वेत युवक को पकड़ा

इसी बीच मेम्फिस पुलिस ने फेसबुक लाइव पर एक संदिग्ध बंदूकधारी द्वारा लगातार फायरिंग करने की पुष्टि की है। साथ ही एक संदिग्ध को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक गोलीबारी करने वाला 19 साल का अश्वेत युवक है। जिसकी पहचान ईजेकील केली के रूप में की गयी है। युवक की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी। एक हमलावर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है। पुलिस ने लोगों से घरों में रहने की अपील भी की थी। शहर में जगह-जगह नाकाबंदी भी कर दी गयी थी। हालांकि संदिग्ध को हिरासत में लेने के बाद नाकाबंदी हटा दी गई है।

ये भी पढ़े- कहीं माथे पर टीका..कहीं लगाए श्रीराम के नारे..हनुमान मंदिर में घुसकर मुस्लिम युवक ने तोड़ी मुर्तियां

Exit mobile version