Site icon News1India

Odisha में हुआ एक और हादसा, मालगाड़ी की 5 बोगियां पटरी से उतरी ,जानें पूरा मामला

ओडिशा में एक और बड़े हादसे की जानकारी सामने आई है। 2 जून 2023 के ट्रेन हादसे से लोग उभरे भी नहीं थे। की एक और हादसे की जानकारी सामने  आ गई है। दरअसल इस बार ओडिशा के बरगढ़ में मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है  कि मालगाड़ी की 5 बोगियां पटरी से उतर गई हैं।

बता दें मालगाड़ी की 5 बोगियां पटरी से नीचे उतर गई जिसके बाद इस मामले की जानकारी सामने आई है। इस बीच किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। इस मामले में पुलिस ने पहुंचते हुएं जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया है।

इस से पहले भी ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा हो चुका है। जिसमें अब तक 275 लोगों ने अपनी जान गवाई है। इसी के साथ 1000 से अधिक लोग घाय हो चुके हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। इस हादसे ने सभी का दिल दहला दिया है। बता दें मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में पहले दो ट्रेनों के आपस में टकराव की जानकारी सामने आई थी। लेकिन जांच पड़ताल के बाद इस बात का पता लगाया गया कि ट्रीन ट्रेन आपस में टकरा चुकी है। जिसके बाद इस हादसे ने सभी के दिल को दहला दिया है।

पटरी से उतरी मालगाड़ी की 5 बोगियां 

हालाकिं मालगाड़ी के 5 बोगियों के पटरी से नीचे उतरने की जानकारी सामने आई है। बता दें इस बीच किसी को नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि इस मालगाड़ी में चूना और पत्थर लदे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने इस मामले की जांच करना शुरु कर दिया है।

रेलवे की ओर से जारी हुआ बयान 

दुर्घटना बारगढ़ के पास एसीसी सीमेंट प्लांट के अंदर बिछाए गए प्राइवेट ट्रैक पर हुई है, जो कि प्राइवेट साइडिंग है, जिसका संचालन रेलवे की तरफ से नहीं होता है. यह बारगढ़ सीमेंट वर्क्स के स्वामित्व वाली नैरोगेज लाइन है. निजी साइडिंग के चलते इस लाइन का रखरखाव रेलवे की तरफ से नहीं किया जाता है. हादसे के बाद मेन लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है।

Exit mobile version