Site icon News1India

Big Breaking: मिट्टी में मिला एक और माफिया, योगी की हिटलिस्ट में शामिल था अनिल दुजाना  

एक और माफिया आखिरकार मिला गया मिट्टी में। बता दें कि उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। वेस्ट यूपी और एनसीआर का खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना को यूपी एसटीएफ ने मेरठ के जानी इलाके में मार गिराया है। अनिल दुजाना पर 62 केस दर्ज हैं और वह कई मामले में फरार चल रहा था। अनिल दुजाना एक लाख का इनामी था।

 अनिल दुजाना पर 62 अपराधिक मामले थे दर्ज 

आपको बता दें कि अनील दुजाना गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में आतंक का पर्याय माना जाता था। करीब एक सप्ताह पहले वह जेल से रिहा हुआ था जेल से रिहा होते ही उसने गौतमबुद्ध नगर में अपने खिलाफ गवाही दे रहे लोगों को धमकियां दी थीं। वहीं एसटीएफ को जानाकरी मिली थी कि अनिल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसके चलते उसकी तलाश शुरु की इसी क्रम में उसके मेरठ में छिपे होने की सूचना मिली। अनिल दुजाना पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 62 अपराधिक केस दर्ज है। इसमें दुजाना के खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर समेत उत्तर प्रदे श के कई जिलों में हत्या, लूट, डकैती और उगाही जैसे संगीून मामले में एफआईआर दर्ज है।

योगी की हिटलिस्ट में शामिल था अनिल दुजाना  

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक मेरठ में यूपी एसटीएफ और अनिल दुजाना बैंक के बीच सीधी मुठभेड़ हुई। जिसमें दोनोंओर से क्रॉस फायरिंग की गई। इसी दौरान कुख्यात अनिल दुजाना मारा गया है। आपको बता दें कि वअनिल दुजाना उत्तप प्रदेश के टॉप बदमाशों में शामिल है। लिस्ट के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में 7 कुख्यात बदमाश है। जिनमें से इस समय 6 जेल में बंद है। अनिल दुजाना जेल से बाहर आने के बादफरार चल रहे था। जिसकी तलाश के लिए काफी टीमें लगी हुई थी।य़ अब उसका एंकाउंटर उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ है।

 

Exit mobile version