Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
ऋषभ पंत से मिलने देहरादून पहुंचे अनुपम खेर और अनिल कपूर

Car Accident: ऋषभ पंत से मिलने देहरादून पहुंचे अनुपम खेर और अनिल कपूर, बोले- देश की दुआएं ऋषभ के साथ, PM Modi ने भी किया ये ट्वीट

30 दिसंबर का दिन ऋषभ पंत की जिंदगी के लिए बड़ा ही दर्दनाक रहा। बता दें कि शुक्रवार की सुबह क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी एक हादसे का शिकार हो गयी है। उनकी कार का बहुत खतरनाक एक्सीडेंट हुआ। गरीमत रही की हादसे में उनकी जान बच गयी पर उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, अभी उनकी हालत ठीक है। जिसके बाद से उनके चाहने वाले उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहें है। तो वहीं बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और अनुपम खेर ऋषभ पंत से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे।

रुड़की जाते वक्त खतरनाक हादसे का शिकार हुए ऋषभ

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ की कार कल दिल्ली से रुड़की जाते वक्त खतरनाक हादसे का शिकार हो गयी। एक्सीडेंट इतना भयानक था की उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में आग लग गई थी। बताया जा रहा है कि कार दुर्घटना के वक्त ऋषभ पंत दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेसवे के जरिये रुड़की स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में ऋषभ पंत को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद उनकी कार पलट गई। मौके पर मौजूद वहां के लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। और मैक्स अस्पताल लाया गया है। जिसके बाद से उनके चाहने वालो में चिन्ता बनी हुई है। वहीं क्रिकेट जगत से लेके फिल्मी जगत के सितारे उनके पास पहुंच रहें है। जहां आज उनसे मिलने अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे।

अभिनेता देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे

अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर मिलने देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे। जो कल एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद वहां भर्ती हैं। अनुपम खेर ने बताया की, ‘हम पंत से और उनकी मां से मिले। ऋषभ अब काफी हद तक बेहतर हैं। लोगों से उसके लिए प्रार्थना करने की अपील करें, ताकि वह जल्द ठीक हो जाएं। जिसके बाद वह बोले- ऋषभ एक फाइटर हैं, पूरे देश की दुआएं उनके साथ हैं।’ अनिल कपूर ने कहा, ‘ऋषभ पंत का फैन हूं, इस नाते उनसे मिलने और हालचाल जानने आया था। वह जोश में हैं। हमें जो-जो फिक्र थी, अब बिल्कुल नहीं है। वह ठीक हैं। ये जानकर काफी अच्छा लगा।’

पीएम ने कल पंत के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

बता दें कि 25 साल के पंत को सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं, लेकिन उनकी हालत अब स्थिर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां से फोन पर बातचीत के दौरान पीएम ने पंत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इससे पहले पीएम ने पंत को लेकर एक ट्वीट भी किया था जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेटर के जल्द ठीक होने की दुआ की थी। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, “जाने-माने क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ हुए हादसे से व्यथित हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और कुशल क्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं। “बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऋषभ पंत के साथ हुए हादसे वाला ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

DDCA की टीम पंत से मिलेगी

इस बीच दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) की टीम ऋषभ पंत से मिलने के लिए रवाना हो चुकी है। दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएसन के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने कहा कि हमारी एक टीम ऋषभ पंत के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए मैक्स अस्पताल देहरादून जा रही है, यदि आवश्यक हुआ तो हम उन्हें दिल्ली में स्थानांतरित कर देंगे और संभावना अधिक है कि हम उन्हें प्लास्टिक सर्जरी के लिए दिल्ली ले जाएंगे। हालांकि, पंत की हालत अभी खतरे से बाहर है।

Exit mobile version