Site icon News1India

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड मे अपना परचम लहरा चुकी ब्लॉकबस्टर

फिल्म RRR से जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आई है। इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर रे स्टीवेनसन का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। हालांकि अभी उनकी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। स्टीवेनसन की मौत की ख़बर की पुष्टि उनके पब्लिसिस्ट ने की है। 25 मई साल साल 1964 को जन्में स्टीवेनसन तीन भाइयों में से दूसरे नंबर पर थे। 29 साल की उम्र में इस अभिनेता ने एक्टिंग में करियर बनाने के लिए फिल्मों में कदम रखा था।

साल 1988 में आई फिल्म The Theory of Flight में उनके निभाए गए जिगोलो के किरदार ने काफी वाह-वाही लूटी थी। मार्वल की थॉर फिल्मों से लेकर पनिशर जैसी फिल्मों में स्टीवेनसन ने अपने काम से सभी को प्रभावित किया था।

Exit mobile version