Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Asia Cup and world cup 2023 free on hotstar: क्रिकेट प्रमियों के लिए जबरदस्त खबर, अब हॉटस्टार पर फ्री में दिख सकेंगे एशिया कप और विश्व कप 2023, पढ़ें पूरी खबर

Asia Cup and world cup 2023 free on hotstar: क्रिकेट प्रमियों के लिए जबरदस्त खबर, अब हॉटस्टार पर फ्री में देख सकेंगे एशिया कप और विश्व कप 2023, पढ़ें पूरी खबर

मुकेश अंबानी के जियो सिनेमा(Jio Cinema) ने जिस तरह IPL 2023 के हर मैच को सभी लोगों तक फ्री में पहुंचाया था उसी फॉर्मूले को कॉपी करते हुए अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार(Disney+ Hotstar) भी आगामी एशिया कप(Asia Cup) और वर्ल्ड कप(World Cup) 2023 को फ्री में दिखाएगा।

9 जून को इंटरनेट पर एक खबर ने तहलका मचा दिया। खबर थी कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार(Disney+ Hotstar) आगामी एशिया कप(asia cup) और विश्व कप(world cup) को फ्री में दर्शकों को दिखाएगा।। दरअसल एशिया कप और विश्व कप के ब्रॉडकास्टिंग और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग राइट्स डिज़्नी प्लस हॉटस्टार(Disney+ Hotstar) के पास हैं और पहली बार हॉटस्टार ने फ्री में मैच दिखाने का फैसला किया है। ये खबर सुनकर क्रिकेट फैंस खुशी से झूम उठे लेकिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार की इस फ्री वाली स्कीम के बारे में ज्यादातर लोगों को पूरी जानकारी ही नहीं है,  इस रिपोर्ट में हम आपको डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की इस फ्री स्कीम के जुड़े  हर सवाल का जवाब देंगे।

सवाल -1: क्या सभी लोग फ्री में देख पाएंगे एशिया कप और विश्व कप?

जवाब – सभी डिज्नी प्लस हॉटस्टार का मोबाइल ऐप यूजर्स एशिया कप और विश्व कप 2023 के सभी मैच फ्री में देख पाएंगे।

सवाल – 2: क्या रजिस्टर करने की जरूरत होगी?

जवाब – हां, आप अपने मोबाइल नंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ऐप पर रजिस्टर कर सकते हैं जिसके बाद ही आप सभी मैच फ्री में देख पाएंगे।

सवाल – 3: क्या एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 के अलावा भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार के सभी कॉन्टेन्ट फ्री होंगे?

जवाब – जी नहीं आप फ्री में सिर्फ एशिया कप और विश्व कप 2023 के मैच ही देख पाएंगे, इसके अलावा बाकी कांटेन्ट के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

सवाल- 4: क्यों फ्री में डिज्नी प्लस हॉटस्टार दिखा रहा है एशिया कप और विश्व कप?

जवाब – IPL 2023 में जियो सिनेमा ने सभी दर्शकों को फ्री में हर मैच दिखाया था जिससे जियो सिनेमा को 3.2 करोड़ की रिकॉर्ड व्यूअरशिप मिली थी। IPL 2023 से ही भारत में अपने दर्शकों में आ रही गिरावट को रिकवर करने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने भी जियो सिनेमा वाली फ्री की स्कीम को अपनाया है जिससे उन्हें भी अच्छी खासी व्यूअरशिप मिले। आपको बता दें ज्यादा व्यूअरशिप का मतलब ज्यादा विज्ञापन होता है जिससे कंपनी कमाई करती है। इस बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार का रेवेन्यू मॉडल सब्सक्रिप्शन बेस्ट से हटकर ऐडवरटाइज बेस्ट हो जाएगा। इसलिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार फ्री में दर्शकों को एशिया कप और विश्व कप 2023 दिखाएगा।

Exit mobile version