Site icon News1India

पूछा दो लाइन हटा देने से राम चरित मानस पढ़ने लगेंगे क्या… BSP चीफ मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना

रामचरितमानस को लेकर खड़े हुए विवाद पर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पार्टियों में  जमकर बयानबाजी हो रही है। एक बार फिर स्वामी प्रसाद मौर्य और सपा पर बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने जमकर हमला बोला है। आकाश आनंद ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा है कि इनसे पूछा दो लाइन हटा देने से राम चरित मानस पढने लगेंगे क्या? आकाश आनंद ने एक बार फिर बहन जी की लाइन पर नेतागिरी करने वालों पर हमला किया है। इस बार स्वामी प्रसाद मौर्या निशाने पर हैं। राम चरित मानस पर बढ़ते विवाद को देखते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि मैं रामचरित मानस को गलत नहीं बोल रहा है हूं बल्कि मैं कुछ लाइनों को गलत बोल रहा हूं।

मायावती ने सपा को अपने गिरेबां में झांकने की सलाह दी

दरअसल बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य और सपा पर बसपा प्रमुख मायावती ने जमकर हमला बोला था। जिसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बयान देते हुए मायावती पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वह खुद बहन जी का बेहद सम्मान करते हैं, लेकिन अब स्थिति ये है कि बसपा प्रमुख के पैरों तले जमीन खिसक रही है। यही कारण है कि वह अलग-अलग बयान दे रही है।

इसके बाद बसपा प्रमुख मायावती ने सपा को अपने गिरेबां में झांकने की सलाह देते हुए कहा था कि सपा भी अब बीजेपी की राह पर चल रही है। मायावती ने ट्वीट में लिखा था कि देश के अन्य राज्यों की तरह यूपी में भी अब दलितों, आदिवासियों और ओबीसी समाज के शोषण, अन्याय, नाइन्साफी और इन वर्गों में जन्मे महान संतों, गुरुओं और महापुरुषों आदि की उपेक्षा व तिरस्कार के मामले में कांग्रेस, बीजेपी या सपा पार्टी भी कोई किसी से कम नहीं है’

तुम अपने ग्रंथ को पढ़ो हम संविधान को पढेंगे-आकाश आनंद

इन सबमें मायावती के भतीजे आकाश आनंद भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी ट्वीट करते हुए कहा कि तुम अपने ग्रंथ को पढ़ो हम संविधान को पढेंगे। जो बाबा साहेब का मानवता को दिया सबसे बडा ग्रंथ है।

इससे पहले एक ट्वीट कर आकाश आनंद ने कहा था कि वोट की राजनीति के चक्कर में सपा मुखिया और उनके चमचे बाबा साहब की एक-एक बात भूल गए। ऐसे लालची और मौकापरस्त ‘चमचों’ से मान्यवर साहेब व हन जी ने हमेशा सावधान रहने को कहा है।

Exit mobile version