Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Atiq Ahmad: पावर पैसा और अधूरी प्रेम कहानी… 7 साल बाद इंतकाम के लिए लौटा ‘वो’ और अतीक को रास्ते से हटा दिया

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद जांच एजेंसियों की सुई उसके करीबियों की तरफ घूम गई है। जिसमें सबसे पहले नाम आता है गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बम बाज का। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे जो कहानी उसे सुनकर आप चौंक जाएंगे...

Anu Kadyan by Anu Kadyan
April 27, 2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, बड़ी खबर, विशेष
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद जांच एजेंसियों की सुई उसके करीबियों की तरफ घूम गई है। जिसमें सबसे पहले नाम आता है गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बम बाज का। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे जो कहानी उसे सुनकर आप चौंक जाएंगे क्योकि हत्या की इस रक्तरंजित कहानी के पीछे इश्क़ में बदला लेने की कहानी भी शामिल हो सकती है।

अधूरी मुहब्बत ने अतीक और अशरफ को रास्ते से हटा दिया…

अतीक अहमद जब जुर्म की दुनिया में कदम रखा तो वह बहुतों को अपने साथ मिलाकर आगे बढ़ता गया। लेकिन जो उसके हिसाब से नहीं चला उसका खेल खत्म कर उसकी जगह अपने खास गुर्गों को तैनात कर देता था। लेकिन उसके ही बनाये गुर्गे को जब मजबूत आधार मिल जाता तो उससे बगावत कर अलग दिशा में चलने लगते थे। इनमें से एक है अपराध की दुनिया में बड़ा नाम बन चुका गुड्डू मुस्लिम, जिसकी अधूरी मुहब्बत ने ही शायद अतीक और अशरफ को रास्ते से हटा दिया हो, ऐसी कहानी भी सुनने को मिल रही है।

RELATED NEWS

delhi fire incident greater noida factory

Major Fire: दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में लगी भीषण आग, झुग्गिया, फैक्ट्रीया, सैकड़ों घर जलकर राख

March 12, 2026
Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

March 12, 2026

हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहा दम था…

एक कहावत माफिया अतीक अहमद पर सटीक बैठती हुई नजर आ रही है हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहा दम था। मेरी कस्ती वहां डूबी जहां पानी कम था। तारीख 15 अप्रैल, रात के करीब सवा 10 बज रहे थे। यूपी पुलिस अतीक अहमद और अशरफ के कस्टडी रिमांड के दौरान कॉल्विन हॉस्पिटल में रूटीन मेडिकल चेकिंग के लिए लेकर गई। गेट पर हमला होने से पहले अंतिम क्षण में अतीक अहमद के भाई अशरफ के मुंह से अंतिम अल्फाज निकले थे। बात यह है कि गुड्डू मुस्लिम इसी अधूरी दास्तां को बयां करना चाहता था क्या?

शादीशुदा होने के बाद भी दिल दे बैठा गुड्डू मुस्लिम, फिर…

कहते है अपराधी कितना खूंखार क्यों न हो लेकिन मोहब्बत के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहता है। कुछ ऐसा ही हुआ है शायद गुड्डू मुस्लिम के साथ। गुड्डू मुस्लिम शादीशुदा होने के बाद भी निजी जिंदगी में एक प्रेमिका थी और वो प्रेमिका गद्दी समुदाय से आती थी। उसी प्रेमिका से बेइंतहा प्यार करने की गलती गुड्डू मुस्लिम कर बैठा। अतीक के साथ साये की तरह रहने के दौरान गुड्डू मुस्लिम उस महिला से लगातार संपर्क में रहा और उस वक्त गुड्डू मुस्लिम उससे प्यार कर बैठा।

प्यार को पाने के लिए गुड्डू मुस्लिम ने कई बार अतीक से मिन्नत की लेकिन…

गुड्डू मुस्लिम गद्दी समुदाय से जुड़ी हुई अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। लेकिन गद्दी समुदाय और अतीक ने साफ तौर पर मना कर दिया। इसके बाद गुड्डू मुस्लिम के सामने ही उसकी प्रेमिका का निकाह किसी दूसरे से करवा दिया गया। गुड्डू मुस्लिम ने कई बार अतीक से मिन्नत की लेकिन अतीक ने उसकी प्रेमिका से निकाह ना करने की चेतावनी दे डाली, जिसके बाद गुड्डू नाराज होकर 7 साल तक उससे दूर चला गया।

7 साल बाद इंतकाम के लिए लौटा गुड्डू, फिर…

गुड्डू मुस्लिम उस वक्त कमजोर था और अतीक के इशारे पर चलता था। लेकिन सूत्र बताते है कि अतीक से दूर होने के बाद उसने अतीक के खिलाफ ही पूरी टीम तैयार कर ली और अचानक 1 साल पहले दुबारा से अतीक का गैंग ज्वाइन कर लिया। 7 साल तक अतीक से दूर रहकर गुड्डू मुस्लिम शायद अपने अधूरे प्यार के इंतकाम की तैयारी करने लगा था। सूत्र बताते है कि गैंग दोबारा जॉइन करने के बाद अतीक के तमाम कारोबारी दोस्तों और अतीक के दुश्मनों से लगातार गुड्डू मुस्लिम मिलता रहा और अतीक के साम्राज्य को खत्म करने की तैयारी करता रहा।

वफादार बनकर किया दगा…

इन 1 सालों में अतीक और अशरफ जेल में थे और इसी का फायदा गुड्डू मुस्लिम ने उठाया। सूत्र बताते है कि अतीक ने असद को अपने झांसे में ले लिया और अतीक को यह दिखाया कि वह उसका सबसे वफादार है। अतीक के साम्रज्य को अपने कब्जे में लेने के लिए। पैसा और पावर अपने पास करने के लिए लगातार गुड्डू प्लानिंग करता रहा। इसीलिए घटना के वक्त अतीक के बेटे असद को गुड्डू ने ही गाड़ी से उतरकर फायरिंग करने को कहा था जिसका खुलासा अतीक ने पुलिस पूछताछ में किया।

असद के फायरिंग करते हुए शॉट्स लगाए

क्राइम की दुनिया में माफिया अतीक के सामने अपने प्यार को खो देने के गम ने ही शायद गुड्डू मुस्लिम को गद्दार बना दिया और शायद ये बात गुड्डू मुस्लिम भी जानता था कि प्रेमिका से शादी न कर पाने का बदला वो इसी खूनी प्लान से ले सकता है। जिससे उसका अधूरा प्यार तो नहीं मिल सकता था लेकिन पैसा और पावर मिल सकता था।

Share197Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

delhi fire incident greater noida factory

Major Fire: दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में लगी भीषण आग, झुग्गिया, फैक्ट्रीया, सैकड़ों घर जलकर राख

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Major Fire in Delhi and Greater Noida: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई,...

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

New Land Registry Rules: उत्तर प्रदेश में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

india euthanasia permission palliative care

Permission Case: हरीश राणा को कैसे मिलेगी इच्छा मृत्य, बहस तेज़, एम्स में पैलिएटिव केयर में क्यों रखा जाएगा

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Euthanasia Permission Case:अदालत के आदेश के बाद हरीश राणा को अब दिल्ली के एम्स अस्पताल की पैलिएटिव मेडिसिन यूनिट की...

student suicide before engagement case

Sucide case:सगाई से पहले कमरे में फंदे से लटकी मिली 11वीं की छात्रा, परिवार में मचा कोहराम

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Student Death Before Engagement: सगाई से पहले छात्रा की मौत से घर में छाया शोक इस दर्दनाक घटना के बाद...

triple murder family dispute crime case

Bhubaneswar Triple Murder: घरेलू झगड़े में तीन हत्याएं,गुस्से में पिता ने पत्नी, बहू और मासूम पोती की ली जान

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Triple Murder After Family Dispute:एक मामूली घरेलू झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक आदमी ने गुस्से में आकर अपनी ही...

Next Post

UP News: लखनऊ विकास प्राधिकरण की कार्यवाही, इन तीन क्षेत्रों में अवैध मकान सील

Infinix Smart 7 HD: बजट में खरीदी करें शानदार स्मार्टफोन की आज होगा लॉन्च, जानें कीमत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist