Site icon News1India

Atiq Ahmad: 4 घंटे के लिए मंजूर हुई अतीक के वकील खान सौलत हनीफ की पुलिस कस्टडी रिमांड

यूपी उपचुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल माफिया अतीक के वकील सौलत हनीफ की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली गई। बता दें कि सौलत की कस्टडी रिमांड दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक मंजूर की गई है। पुलिस 4 घंटे की रिमांड में सौलत हनीफ से शाइस्ता और असद के साथ पैसे के लेन देन और घटना से जुड़े दस्तावेजों के बारे में पूछताछ करेगी।

पुलिस ये जानने की कोशिश करेगी कि शाइस्ता को पैसा कहां से लाकर दिया जाता था। उससे जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, साक्ष्य और अतिमहत्वपूर्ण साक्ष्यों की बरामदगी की जाएगी। बता दे कि धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्या ने 3 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी, लेकिन 4 घंटे की कस्टडी रिमांड को मंजूरी दी गई है।

Exit mobile version