Site icon News1India

Atiq Ahmed Murder: खुलेंगे अतीक मर्डर केस से जुड़े राज, होगी 6 साल में हुए 183 एनकाउंटर की जांच! SC ने तय की सुनवाई की तारीख

अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड की जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट 28 अप्रैल को सुनवाई होगी। हालांकि इस मामले पर आज यानी 24 अप्रैल को सुनवाई होनी थी। लेकिन कई जजों के अस्वस्थ होने के कारण सुवाई टाल दी गई। वहीं चीफ जस्टिस ने याचिकाकर्ता को शुक्रवार यानी 28 अप्रैल को सुनवाई का आश्वासन दिया है। बता दें कि याचिकाकर्ताओं द्वारा यूपी में 2017 से लेकर अब तक हुए 183 एनकाउंटर की जांच की भी मांग की है। 

गौरतलब है कि 15 अप्रैल की रात अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट विशाल तिवारी ने याचिका दर्ज की है, जिसमें पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग उठाई गई है। जो मामले की गहनता से जांच करे। याचिका पर आज सुनवाई होनी थी जो 28 अप्रैल तक टाल दी गई है।

इसपर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि पांच जजों के कोविड-19 से संक्रमित पाए गए है। उन्होंने कहा कि यह मामला बाद की तारीख के लिए रिशेड्यूल किए जाने वाले कई मामलों में से एक है। क्योंकि कोर्ट में जजों की संख्या कम है। हालांकि केसों की अधिक लंबितता से बचने के लिए पीठों का पुनर्गठन किया गया है। 

एडवोकेट विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में 2017 के बाद से प्रदेश में हुए 183 एनकाउंटर की जांच की भी मांग की है। पुलिस फिलहाल अतीक और अशरफ के तीनों हत्यारोपियों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version