Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Atiq Ahmed: गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान के साथ ही शाइस्ता की भी तलाश में जुटी यूपी एसटीएफ

Ayushi Dhyani by Ayushi Dhyani
April 24, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद अब बमबाज गुड्डू मुस्लिम एसटीएफ के निशाने पर है। क्योंकि जांच की कई ऐसी परते हैं जिनके जवाब गुड्डू मुस्लिम के पास हैं। अतीक का करीबी और राजदार गुड्डू मुस्लिम कई राज दबाए हुए हैं… साथ ही जानकारी यह भी है कि अतीक अहमद के जरायम के साम्राज्य पर गुड्डू मुस्लिम कब्जा करने का काम भी शुरू कर चुका है। यही वजह है कि अतीत के विरोधियों के संपर्क में होने की खबरें भी लगातार आ रही हैं। बहुत सारी जानकारियां एसटीएफ ने अतीक से पूछताछ में हासिल की थी। चूंकि पुलिस रिमांड के दौरान ही अतीक और अशरफ की हत्या हो गई, जिस वजह से कई राज उनके साथ दफन हो गए।

निशाने पर है गुड्डू मुस्लिम

सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि कई सफेदपोश और बिल्डर के साथ ही कई और नेटवर्क का भी अतीक के जरिए खुलासा हो सकता था। यह भी हत्याकांड की एक वजह मानी जा रही है। फिलहाल यूपीएसटीएफ सभी बिंदुओं पर काम कर रही है और निशाने पर है गुड्डू मुस्लिम। UPSTF चीफ अमिताभ यश ने कहा गुड्डु मुस्लिम और शाइस्ता परवीन दोनों वांछित हैं। शाइस्ता परवीन पर 50,000 रुपए का इनाम है और पुलिस, STF इन दोनों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। इन गैंग

RELATED NEWS

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

February 19, 2026
Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026

का बड़ा संपर्क होता हैं। ऐसे कई लोग होते जिनसे इनका लेन-देन, व्यापारिक संबंध होता है जिनकी मदद से यह अंडरग्राउंड हो जाते हैं। गुड्डु मुस्लिम हमेशा से कॉन्ट्रैक्ट किलर रहा है। अतीक ने इसकी ज़मानत कराई थी जिसके बाद से यह अतीक के लिए काम कर रहा था। पूछताछ, जांच में पता चला कि शाइस्ता परवीन गैंग के कार्यों में शामिल रही है। अतीक के बहन-बेहनोई, जो सरकारी डॉक्टर हैं। उन्होंने गुड्डू मुस्लिम को आश्रय दिया था….ऐसा लगता है कि अतीक का पूरा परिवार इन कार्यों में है।

यूपी एसटीएफ को गुड्डू मुस्लिम की तलाश

जानकारी मिली है कि गुड्डू मुस्लिम के पास बहुत सारे ऐसे सवालों के जवाब हैं, जिनकी यूपी एसटीएफ को तलाश है। गुड्डू मुस्लिम अतीक के विरोधी गैंग के संपर्क में है फिलहाल अतीक की पत्नी शाइस्ता, शूटर साबिर और अरमान की भी तलाश एसटीएफ कर रही है। 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस और लोगों की निगाह अतीक अहमद के बेटे असद पर तो गई लेकिन गैंग का सबसे खतरनाक गुर्गा बमबाज गुड्डू मुस्लिम अतीक के बेटे की आड़ में छिपा रहा।

उमेश पाल की हत्या कांड के बाद से ही गुड्डू मुस्लिम फरार है। असद और गुलाम के एनकाउंटर के बाद से ही यूपीएसटीएफ ने गुड्डू मुस्लिम की तलाश तेज कर दी है। एसटीएफ ने खुलासा किया है कि गुड्डू मुस्लिम अतीक के विरोधियों से संपर्क में है। गुड्डू मुस्लिम बमबाज के अलावा सुपारी किलर भी है। कई सालों से सुपारी लेकर हत्या करता रहा है।1999 में पटना की बेउर जेल में बंद माफिया राजन तिवारी से किसी की हत्या की सुपारी लेने गया था। वहीं से एनडीपीएस के मामले में गिरफ्तारी हुई और 10 साल की सजा हुई थी जिसके बाद माफिया अतीक अहमद ने हाईकोर्ट से उसकी जमानत कराई तब से ही गुड्डू अतीक के साथ था।

बम बनाने में माहिर है गुड्डू मुस्लिम

हालांकि बमबाज गुड्डू मुस्लिम पहले भी कई बार फरारी काट चुका है और गुड्डू मुस्लिम सुपारी किलर भी है वह ज्यादातर अपराध अकेले करने वाला पेशेवर किलर है। वह अकेले किसी भी अपराध को अंजाम देने में माहिर है और जिन सवालों के जवाब अतीक और अशरफ नहीं दे पाए उन सवालों के जवाब भी गुड्डू मुस्लिम के पास हो सकते हैं जिससे कई और बड़े खुलासे होंगे।

जानकारी तो यह भी है गुड्डू मुस्लिम चलती बाइक में भी बम बनाने में माहिर है। गिरोह के मारे गए गुर्गों को गुड्डू मुस्लिम ट्रेनिंग भी देता था। गुड्डू मुस्लिम ने हीं उमेश पाल की हत्या के दौरान बमबाजी की थी। यूपी एसटीएफ कई बार गुड्डू मुस्लिम के करीब तक पहुंच गई लेकिन पेशेवर अपराधी गुड्डू मुस्लिम ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। चर्चा में यह भी है कि गुड्डू मुस्लिम अतीक अहमद के साम्राज्य को हथियाना चाहता है और इसीलिए अतीक के बेटे असद के बारे में जानकारी लीक कराई।

गुड्डू मुस्लिम दे सकता है कई सवालों के जवाब

अशरफ हत्या के पहले भी गुड्डू मुस्लिम के बारे में ही कुछ बोलना शुरू किया था। उसी समय अतीक और अशरफ की हत्या हो गई थी। 15 अप्रैल की रात अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सवाल कई हैं जिनके जवाब यूपी पुलिस और एसटीएफ के लिए जरूरी है जिसमें विदेशों से हथियार लाने से लेकर पाकिस्तानी एजेंसी के संपर्क और सफेदपोश के साथ ही बिल्डरों की काली कमाई शामिल है जिनके जवाब शायद गुड्डू मुस्लिम दे सके।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Tags: ABP LiveAtiq Ahmed Ashraf MurderAtiq Ahmed MurderAtiq Ahmed murder caseAtiq Ahmed-Ashraf MurderAtiq Ahmed-Ashraf Murder Casebreaking newsPrayagrajSupreme CourtUP PoliceUttar Pradeshगुड्डू मुस्लिम दे सकता है कई सवालों के जवाब
Share197Tweet123Share49
Ayushi Dhyani

Ayushi Dhyani

Related Posts

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

by SYED BUSHRA
February 19, 2026

Supreme Court of India ने चुनाव से पहले बांटी जा रही मुफ्त सुविधाओं यानी फ्रीबीज पर कड़ी नाराजगी जताई है।...

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Supreme Court on WhatsApp Privacy: व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI)...

Allahabad High Court police warning

Allahabad High Court: जजों पर किसका दबाव, हाईकोर्ट ने किसको दी सख्त चेतावनी ,क्यों बेलगाम हुऐ यूपी पुलिस के अधिकारी

by SYED BUSHRA
January 31, 2026

Allahabad High Court Police Warning: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई।...

Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

by Mayank Yadav
January 21, 2026

Prayagraj IAF Trainee Aircraft Crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब भारतीय वायुसेना...

Next Post

IPL 2023: क्या Virat Kohli के लिए Unlucky है Green Jersey? क्या है विराट और 23 अप्रैल का काला कनेक्शन?

RCB के लिए मनहूस है हरी जर्सी! फिर भी क्यों हर साल पहनती है टीम? जानिए क्या है RCB की GREEN JERSEY का राज़?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist