Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Atiq Ahmed: गाड़ी पलटेगी या होगा कुछ और… क्या है यूपी पुलिस का प्लान? जितनी बार रुका काफिला, उतनी बार थरथरा उठा माफिया अतीक

Anu Kadyan by Anu Kadyan
March 27, 2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, बड़ी खबर
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उमेशपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद की उल्टी गिनती शुरू हो गई। ये सब हम नहीं कह रहे ये अतीक का डर कह रहा है। दरअसल अतीक अहमद को यूपी पुलिस की कड़ी सुरक्षा घेरे में साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। अतीक को 28 मार्च को प्रयागराज में अपहरण के एक मामले में कोर्ट में पेश किया जाना है।

बता दें कि अतीक को सड़क मार्ग से लाया जा रहा है और उसके काफिले की लाइव ट्रैकिंग न हो सके इसके लिए माफिया के साथ चल रहे 40 कांस्टेबल के फोन बंद किए गए हैं। वहीं चार साल बाद जेल से बाहर निकले अतीक को अपने एनकाउंटर का डर भी सता रहा है। क्योंकि यूपी पुलिस जब अतीक को लेने पहुंची थी तो उसने सड़क मार्ग से जाने से इनकार कर दिया था। रविवार शाम पुलिस अतीक को लेकर गुजरात से लेकर निकली थी।

RELATED NEWS

Allahabad High Court police warning

Allahabad High Court: जजों पर किसका दबाव, हाईकोर्ट ने किसको दी सख्त चेतावनी ,क्यों बेलगाम हुऐ यूपी पुलिस के अधिकारी

January 31, 2026
Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

January 21, 2026

झांसी से प्रयागराज पहुंचेगा काफिला

अतीक का काफिला सोमवार सुबह राजस्थान के मूडियार टोल प्लाजा को पारकर मध्य प्रदेश के शिवपुरी पहुंचा। जहां से काफिला यूपी बॉर्डर के लिए रवाना हुआ। यहां तक काफिले ने करीब 700 KM का सफर तय कर लिया है।  इसके बाद अतीक का काफिला 100 किमी का सफर तय करके उत्तर प्रदेश के झांसी पहुंचेगी। झांसी से अतीक का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज के लिए आगे बढ़ेगा। 420 किमी तय करने के बाद अतीक झांसी से प्रयागराज पहुंचेगा।

पुलिस ने पहले नहीं दी थी रुट की जानकारी

रविवार को यूपी पुलिस कोर्ट का आदेश लेकर गुजरात की साबरमती जेल पहुंची। अतीक यहां पिछले चार साल यानी 2019 से बंद है। यहां भारी फोर्स के बीच अतीक को पुलिस वैन में बैठाकर काफिला प्रयागराज के लिए चल पड़ा। पुलिस की 6 गाड़ियां अतीक अहमद को लेकर चल रही हैं। साबरमती से प्रयागराज तक अतीक करीब 1270 किमी का सफर तय करेगा। पुलिस ने रूट की कोई जानकारी नहीं दी थी। काफिला चलने के बाद ही पता चला कि अतीक अहमद हिम्मतनगर-शामलाजी के रास्ते होते हुए प्रयागराज पहुंचेंगा।

उदयपुर में पेट्रोल पंप पर 15 मिनट तक रुका काफिला

बता दें कि जब अतीक का काफिला राजस्थान में दाखिल हुआ, तो अहमदाबाद की पुलिस गुजरात बॉर्डर तक छोड़ने के लिए आई थी। साबरमती जेल से राजस्थान बॉर्डर की दूरी 150 किमी है। पुलिस अतीक को लेकर साढ़े तीन घंटे में यहां पहुंची थी। अतीक को ला रही गाड़ियां शामलाजी में तीन मिनट के लिए रुकीं थी। फिर काफिला उदयपुर में एक पेट्रोल पंप पर रुका। जहां अतीक अहमद फ्रेश होने के लिए गाड़ी से बाहर निकला गया। यहां अतीक बिना हथकड़ी के देखा गया। 15 मिनट बाद फिर काफिला आगे बढ़ा।

यूपी के डीजीपी डीएस चौहान ने पुलिस को मुस्तैद रहने के अलावा रास्ते में पड़ने वाले जिले के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अतीक को ला रहे काफिले के रास्ते में जाम नहीं होना चाहिए।

Tags: Atiq AhmedconvoyNews1IndiaPrayagrajsabarmati jailumeshpal murder caseUP Police
Share197Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Allahabad High Court police warning

Allahabad High Court: जजों पर किसका दबाव, हाईकोर्ट ने किसको दी सख्त चेतावनी ,क्यों बेलगाम हुऐ यूपी पुलिस के अधिकारी

by SYED BUSHRA
January 31, 2026

Allahabad High Court Police Warning: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई।...

Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

by Mayank Yadav
January 21, 2026

Prayagraj IAF Trainee Aircraft Crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब भारतीय वायुसेना...

UP Police Agra

यूपी पुलिस की नई ट्रांसफर नीति: ‘पुलिस कपल’ को प्राथमिकता, 2019 के बाद भर्ती कर्मियों के लिए बदले नियम

by Mayank Yadav
January 16, 2026

UP Police Transfer Policy: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने अपनी स्थानांतरण नीति में व्यापक बदलाव करते हुए नई गाइडलाइंस जारी...

UP Police

UP Police में ‘भारी’ हुए पद: एडीजी और डीआईजी की बाढ़, पर आईजी की कमी से सरकार बेहाल

by Mayank Yadav
January 11, 2026

UP Police IPS Promotion: उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रशासनिक ढांचे में वर्तमान में एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है।...

Prayagraj

IAS साहिबा की कोठी और ‘रंगीन’ रातें: हर कमरे में मिलीं लड़कियां, छापेमारी में हुआ गंदा खेल!

by Mayank Yadav
January 5, 2026

Prayagraj Sex Racket: प्रयागराज के कीडगंज इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला आईएएस (IAS) अधिकारी...

Next Post

Atique Ahmed Shifting Live: प्रयागराज के नैनी जेल पहुंचा अतीक का काफिला, कल कोर्ट में होगी पेशी

प्रयागराज में अतीक की एंट्री से पहले जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist