Site icon News1India

Auraiya: दो महीने की प्लानिंग को पुलिस ने 12 घंटे में किया नाकाम, सकुशल बरामद किया 5 साल का मासूम, 4 किडनैपर गिरफ्तार

औरैया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिला है। दरअसल 5 साल के मासूम को औरैया पुलिस ने सिर्फ 12 घंटे के अंदर ही बरामद कर लिया। अपहृत युग उर्फ अभिनव को जनपद कासगंज से सकुशल बरामद किया गया है। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से और एक को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अपहरण की वजह जानने के लिए पूछताछ कर रही है।

दो महीने से चल रही थी किडनैपिंग की प्लानिंग

बता दें कि मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी और घटना का मास्टर माइंड बच्चे का चाचा है। इस बीच पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि कासगंज पुलिस सहित स्पेशल टास्क फोर्स और अन्य टीम की मदद से बच्चे को बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विशाल पुत्र राघवेंद्र दुबे सहित कन्हैया, राहुल और एक महिला शामिल है। मुठभेड़ के दौरान विशाल के दाहिने पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवाकटरा में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस पूछताछ में विशाल ने बताया कि यह प्लानिंग दो महीने से चल रही थी।

बच्चे के बदले मांगी पिता से 20 लाख की फिरौती

बता दें कि बुधवार सुबह घर के बाहर खेलते समय कुछ लोगों ने मासूम का अपहरण कर लिया था। इसके बाद एक अज्ञात शख्स ने फोन करके बच्चे के पिता आलोक से उनके इकलौते बेटे की रिहाई के बदले 20 लाख रुपए फिरौती मांगी थी। आईजी प्रशांत कुमार इस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए थे। सर्विलांस सेल में बैठकर देर रात तक एसपी मानिटरिंग करती रहीं। इसके बाद पुलिस ने मासूम को सकुशल बरामद करने में कामयाबी हासिल की।

Exit mobile version