दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जहां एक और सभी को हिला कर रख दिया है। वहीं ऐसे ही एक नृशंस हत्या का मामला आजमगढ़ से भी सामने आया है। जहां 22 साल की युवती का आजमगढ़ में अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी का पुरा गांव के पास सड़क किनारे स्थित कुंए से बरामद किया गया था। बड़ी बात ये है कि युवती के शव को 5 टुकड़ों मे काटकर फेंका गया था। युवती का सिर बरामद न होने की वजह से शव की शिनाख्त नही हो पाई थी। शुरूवाती जांच में रेप के बाद हत्या की आंशका जताई जा रही थी।
युवती का लापता सिर बरामद
लेकिन अब घटना के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड लिया है। साथ थी युवती के शव को भी बरामद कर लिया गया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है। आरोपी को गोली लगने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी स्थिति स्थिर है। आरोपी का नाम प्रिंस यादव है। युवती की आरोपी की बहन से दोस्ती होने के कारण दोनों का एक दूसरे के घर पर भी आना जाना था।

घटना से पहले युवती भैरवधाम जाने के लिए अपने घर से प्रिंस की बाइक पर बैठ कर गई थी। जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। फिर मंगलवार 15 नवंबर को उसका शव गौरी का पुरा गांव स्थित कुएं में 5 टुकड़ों में बरामद हुआ।
साजिश की बली चढ़ी आराधना
इस बीच पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है युवती की पहचान इसहॉकपुर की रहने वाली 22 वर्षीय आराधना प्रजापति के रूप में हुई है। वहीं आरोपी प्रिंस यादव ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया है कि युवती के साथ उसके 2 साल से प्रेम संबंध थे। प्रिंस विदेश में काम करता है। इसी साल फरवरी में आराधना की शादी किसी और से हो गई थी। जब वह विदेश से लौटा तो उसे शादी के बारे में पता लगा तो उसने आराधना पर शादी का दवाब बनाना शुरू कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस ने 29 अक्टूबर से हत्या की योजना बनाई थी। प्रिंस से लड़की रेस्टोरेंट लेकर गया। जहां उसे खाना खिलाया। इसके बाद शाम को घुमाने के बहाने अपने मामा के गांव एक खेत में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर बांके से उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए और पॉलिथीन में भरकर कुएं में फेंक दिया।
वहीं पुलिस ने सारे सूबत इक्टठा कर लिए हैं। घटना में इस्तेमाल दो बाकें, कपड़े और आरोपी के पास से खोखा, कारतूस और अवैध हथियार भी बरामद हुए है।
8 फरार आरोपियो को पकड़ने के लिए बनी 5 टीमें
वहीं इस घटना में शामिल अन्य आरोपी प्रिंस का एक साथी सर्वेश यादव फरार है। पुलिस उसकी तलाश की जा रही है। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम है। इस घटना में 7 अन्य लोगों जो फरार है उन्हें भी अभियुक्त बनाया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए 5 टीमें लगाई गई है।