Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
ढाई फीट के अजीम मंसूरी बन गए दुल्हा, बज गई शहनाई, चढ़ गए घोड़ी, तीन फीट की दुल्हनिया बुशरा का थामा हाथ

UP News: ढाई फीट के अजीम मंसूरी बन गए दुल्हा, बज गई शहनाई, चढ़ गए घोड़ी, तीन फीट की दुल्हनिया बुशरा का थामा हाथ

शादी के लम्हें हर किसी के लिए बेहद खास होते हैं, हर कोई चाहता है कि उसकी शादी यादगार हो। एक ऐसी ही शादी सिर्फ दूल्हें के लिए यादगार नहीं बल्कि लोंगो के लिए भी यादगर रहीं। बता दें कि यूपी के हापुड़ जिले के रहने वाले अजीम मंसूरी का निकाह चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, इस निकाह में जो दूल्हा और दूल्हन है, वह बाकी दुनिया से कुछ अलग हैं। दूल्हें की लंबाई करीब 2.3 फीट है और दुल्हन भी लगभग उतनी ही है।

इन दोनों की शादी की तस्वीरे और वीडियां सोशल मीडिया पर तेंजी से वायरल हो रहे हैं। दोनों निकाह करके बहुत खुश भी दिखाई दे रहें है। उनके लिए ये शादी काफी खास रही। आस पास के पड़ोसी तक अजीम मंसूरी को निकाह कि हधाईया दे रहे थे। वहीं उनकी शादी में कई मेहमान भी शरी हुए हैं। जहां जमकर तस्वीरें भी खीची गई। लड़की का ग्रेजुशन पूरा हो जाए, इसलिए अब तक टली हुई थी शादी।

अजीम मंसूरी की दूल्हन हापुड़ की रहने वाली है। अजीम मंसूरी काफी समय से अपने लिए हमसफर की तलास कर रहे थे और अब वह तलाश पूरी हुई। बुधवार को अजीम मंसूरी ने हापुड़ में निकाह कर लिया। निकाह वाले दिन मंसूरी ने शेहरा और शेरवानी पहन रखी थी। वहीं उनकी पत्नी बुशरा भी लाल जोड़े में गुड़िया की तरह प्यारी दिख रही थीं। मंसूरी ने अपना इस हमसफर को पहली बार बीते साल मार्च में देखा था। इसके बाद अप्रैल 2021 में उनकी इंगेजमेंट हुई। मंसूरी ने शादी के लिए इंतजार किया क्योंकि उनकी होने वाली पत्नी अपना ग्रेजुएशन पूरा करना चाहती थीं।

Exit mobile version