Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Badlapur Festival: पत्थर फेंकने से नाराज भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह

Badlapur Festival: पत्थर फेंकने से नाराज अक्षरा सिंह ने छोड़ा स्टेज, बेकाबू भीड़ ने तोड़ी कुर्सियां, मची भगदड़

बदलापुर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी इस कार्यक्रम शामिल होने पहुंचे थे। बृजेश पाठक के कार्यक्रम में जाते ही हर हर शम्भू फेम अभिलिप्सा पांडा और भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। मौक पर तैनात पुलिस बल कम होने के कारण पुलिस पर भी भीड़ भारी पड़ रही थी।

इस प्रोग्राम के दौरान करीब 10 बजे कुछ अराजक तत्वों ने स्टेज पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। जिससे नाराज भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह स्टेज छोड़कर चली गईं। वहीं इससे नाराज होकर दर्शकों ने कुर्सियों फेंकनी शुरू कर दी। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज किया। इस वजह से कार्यक्रम कुछ देर के लिए बंद करा दिया गया।

अक्षरा सिंह फेंके पत्थर और कागज


गौरतलब है कि सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव का आगाज किया गया था। जिसके चलते कार्रक्रम के दूसरे दिन बुधवार को भोजपुरी और बॉलीवुड के कलाकारों का कार्यक्रम रखा गया था। अभिलिप्सा पांडा ने कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद भोजपुरी की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कार्यक्रम शुरू किया। इस दौरान उन्होंने अपने दो गाने प्रस्तुत किए।

लेकिन इसी बीच किसी ने उनके ऊपर पत्थर और कागज फेंक दिया। जिससे वह नाराज हुईं और मंच से ही इस अभद्रता के लिए बोलते हुए कार्यक्रम छोड़कर चली गई। इस पथराव में एक ड्रोन कैमरा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

पुलिस ने भीड़ पर किया लाठीचार्ज

जिससे दर्शकों में भी हलचल मच गई और उन्होंने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। इस दौरन भीड़ अधिक होने से भगदड़ मच गई। ऐसे में स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठियां बरसानी शुरू कर दी। घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम को बंद करना पड़ा।

इसी बीच बदलापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्षरा सिंह पर किसी ने कागज और पत्थर फेंक दिया था। जिससे वह नाराज होकर वह चली गईं। उनके जाने के बाद दर्शकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने बाद में स्थिति को नियंत्रण कर लिया था।

ये भी पढ़े-Iiiegal Mining Case: ED ने CM सोरेन को नोटिस भेजकर किया तलब, सीएम के पेश होने पर सस्पेंस

Exit mobile version