Site icon News1India

Badrinath Highway: केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों की कार खाई में गिरी, रेस्क्यू अभियान जारी

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे मेरठ के यात्रियों का वाहन बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि बदरीनाथ हाईवे (Badrinath Highway) के पास कौडियाला में केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की कार खाई में गिर गई है.

जिसके बाद पुलिस चौकी ब्यास से हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम भीषण विषम परिस्थितियों में रस्सी के सहारे खाई में उतरी. जिसके बाद यात्रियों का सामान नदी के किनारे मिला है.

वाहन की नंबर प्लेट, कैरी बैग, मोबाइल और आधार कार्ड नदी के किनारे मिले हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कार नदी में गिर गई थी. भारी बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने और अत्यधिक बहाव के कारण बचाव कार्य में परेशानी हुई. वहीं मौके पर मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी गई. बचाव कार्य अभी भी जारी है.

ये भी पढ़ें –

School bus Accident: हाईवे पर स्कूल बस और रोडवेज बस की जबरदस्त टक्कर, हादसा का शिकार हुए मासूम, 10 बच्चे घायल

Uttarakhand: भूस्खलन से बद्रीनाथ और यमुनोत्री हाईवे समेत 21 सड़कें बंद, इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

Exit mobile version