Site icon News1India

Bahraich Road Accident: बहराइच में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और ट्रक में हुई भयंकर टक्कर, 6 की मौत 15 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के बहराइच में तड़के सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बुधवार सुबह बेहराइच के जवरल क्षेत्र में ट्रक और बस की टक्कर हुई। पुलिस के अनुसार हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल है। घायलों को जल्द से जल्द आनन फानन में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण क्या है ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह साढ़े चार बजे के करीब हुआ है। बहराइच- लखनऊ हाइवे पर घाघरा घाट के पास यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 6 यात्रियों की मौत हो गई।

हादसे की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ राजेश सिंह ने बताया कि बस में सवार घायल 15 यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बताया जा रहा है की ईदगाह डिपो की बस लखनऊ से बेहराइच जा रही थी।

वही ठंड के दौरान तराई इलाके में कोहरा अपना भीषण रूप अख्तियार कर लेता है जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। आज हुई सड़क दुर्घटना में भी प्रथम दृष्टया यह लगता कि कोहरे के कारण दोनों चालक एक दूसरे को देख नहीं पाए और यह भीषण हादसा हो गया।

सीएम योगी ने जताया दुख:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने डीएम और पुलिस के उच्चाधिकारियों को दुर्घटना में घायल लोगों का उपचार कराया जाए का निर्देश दिया साथ ही शीघ्र स्वास्थ होने की कामना की।

Exit mobile version