Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

14 साल बाद जेल से बाहर आएगा बाहुबली बृजेश सिंह, मुख्तार पर हमले के मामले में मिली जमानत

Web Desk by Web Desk
August 4, 2022
in बड़ी खबर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बाहुबली बृजेश सिंह 14 साल से उसरी चट्टी हत्याकांड के मामले में जेल में बंद थे। लेकिन अब उन्हें राहत देते हुए जमानत दे दी गई है। इलहाबाद हाईकोर्ट के जज अरविंद कुमार मिश्रा ने याचिका पर फैसला सुनाते हुए आरोपी को जमानत दी है।

वहीं बृजेश सिंह के वकील सुरज सिंह ने कहा कि बृजेश पर केवल तीन केस में ट्रायल चल रहा है। उन्हें दो केस में पहले ही जमानत मिल चुकी है। फिलहाल बृजेश वाराणसी सेंट्रल जेल में बंद थे।

RELATED NEWS

Varanasi Hotel Suicide Case: होटल में ठहरे भाई-बहन की संदिग्ध आत्महत्या या वजह कोई और , कमरे से लाखों रुपये मिलने से रहस्य गहराया

Varanasi Hotel Suicide Case: होटल में ठहरे भाई-बहन की संदिग्ध आत्महत्या या वजह कोई और , कमरे से लाखों रुपये मिलने से रहस्य गहराया

February 11, 2026
Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

February 9, 2026

दरअसल 15 जुलाई 2001 में मऊ सदर के तत्कालीन विधायक मुख्तार अंसारी अपने विधानसभा क्षेत्र में जा रहे थे। इस दौरान 12:30  बजे गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में इलाके के उसरी चट्टी में काफिले पर जानलेवा हमला किया गया।

मुख्तार के गनर सहित 3 की मौत

जानकारी के मुताबित इस हमले में मुख्तार अंसारी के गनर सहित 3 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 9 लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी। इसके बाद मुख्तार ने बृजेश और त्रिभुवन सहित 15 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने  कोर्ट में 4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था जिनमें से दो की ट्रायल के दौरान ही मौत हो गई थी।

बृजेश सिंह चौबेपुर थाना के धौरहरा गांव में रहता था। आपको बता दें बृजेश के पिता रवींद्र नाथ सिंह की हत्या जमीन विवाद की रंजिश में 27 अगस्त 1984 को की गई थी। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बृजेश सिंह ने घर छोड़ दिया था। इससे पहले बृजेश सिंह का नाम 28 मई 1985 को धौरहरा के हरिहर सिंह की हत्या में आया था।

बृजेश सिंह पर दर्ज हैं 41 मुकदमे

इसे लेकर बृजेश के खिलाफ चौबेपुर थाने में केस दर्ज हुआ था। इसके बाद यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलग-अलग थानों में बृजेश के खिलाफ 41 मुकदमे दर्ज हुए। साल 2016 के MLC चुनाव में दिए गए शपथ पत्र के अनुसार बृजेश सिंह ने अपने खिलाफ 11 मुकदमे बताए थे। लगभग 23 साल बाद 24 फरवरी 2008 को बृजेश सिंह को ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि बृजेश का परिवार वाराणसी और चंदौली में अपने सियासी रसूख के लिए पहचान रखता है। आपको बता दें बृजेश बड़े भाई उदयनाथ सिंह को जिला पंचायत चुनाव की राजनीति का चाणक्य कहा जाता था। दरअसल वाराणसी सीट से उदयनाथ सिंह दो बार MLC रहे हैं। तो वहीं बृजेश की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह भी वाराणसी सीट से दूसरी बार MLC चुनी गई हैं।

2016 में वाराणसी सीट से MLC चुने गए बृजेश

बृजेश भी जेल में रहते हुए 2016 में वाराणसी सीट से MLC चुना गया था। उनके भतीजे सुशील सिंह चौथी बार विधायक चुने गए हैं। बृजेश के एक अन्य भतीजे सुजीत सिंह उर्फ डॉक्टर वाराणसी के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं।

लेकिन बृजेश के जेल से बाहर आते ही पूर्वांचल में गैंगवार की आशंका भी जताई जा रही है। माफिया मुख्तार अंसारी के अलावा बृजेश सिंह का एक और बड़ा दुश्मन है इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी है। पुलिस 2013 से बीकेडी की तलाश से कर रही है। मौजूदा समय में उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित है। जिस हरिहर सिंह की हत्या का आरोप बृजेश सिंह पर है। वह बीकेडी के पिता थे। इसलिए बृजेश के बाहर आते ही पुलिस की टेंशन भी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़े-दिल्ली हिंसा के आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, पुलिस ने मामले में टेरर फंडिंग की जताई आशंका

Tags: BJPBrijesh SinghcmyogiNews1IndiaUP NewsUP PoliceUttar PradeshVaranasi News
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Varanasi Hotel Suicide Case: होटल में ठहरे भाई-बहन की संदिग्ध आत्महत्या या वजह कोई और , कमरे से लाखों रुपये मिलने से रहस्य गहराया

Varanasi Hotel Suicide Case: होटल में ठहरे भाई-बहन की संदिग्ध आत्महत्या या वजह कोई और , कमरे से लाखों रुपये मिलने से रहस्य गहराया

by SYED BUSHRA
February 11, 2026

Varanasi Suicide Case: वाराणसी के कैंट स्टेशन के सामने स्थित एक होटल से मंगलवार दोपहर बेहद दुखद खबर सामने आई।...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Allahabad High Court police warning

Allahabad High Court: जजों पर किसका दबाव, हाईकोर्ट ने किसको दी सख्त चेतावनी ,क्यों बेलगाम हुऐ यूपी पुलिस के अधिकारी

by SYED BUSHRA
January 31, 2026

Allahabad High Court Police Warning: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई।...

UP Police Agra

यूपी पुलिस की नई ट्रांसफर नीति: ‘पुलिस कपल’ को प्राथमिकता, 2019 के बाद भर्ती कर्मियों के लिए बदले नियम

by Mayank Yadav
January 16, 2026

UP Police Transfer Policy: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने अपनी स्थानांतरण नीति में व्यापक बदलाव करते हुए नई गाइडलाइंस जारी...

Next Post

15 अगस्त को आसमान से हमला कर सकते हैं आतंकी, IB ने जारी किया अलर्ट

CWG 2022: वेटलिफ्टिंग में 346 किलो वजन उठाकर विकास ठाकुर ने जीता सिल्वर, PM मोदी ने बांधे तारीफ के पुल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist